एक अच्छे रिलेशनशिप के लिए प्यार का होना जरूरी होता है। पति- पत्नी की उम्र से रिलेशनशिप में कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस बात की मिसाल हैं टीवी जगत की ये मशहूर जोड़ियां। किसी भी रिलेशनशिप की नींव प्यार में टीकी होती है। अगर रिश्तों में प्यार है तो आपके जीवन में कोई भी परेशानी नहीं आ सकती हैं।
Relationship: पत्नी से उम्र में छोटे हैं टीवी के ये पांच सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह
- हर्ष लिम्बाचिया ने अपने से 8 साल बड़ी भारती सिंह से शादी की। भारती सिंह को टीवी की लाफ्टर क्विन के नाम से भी जाना जाता है। हर्ष लिम्बाचिया ने लंबे समय तक भारती को डेट करने के बाद 2017 में शादी की।
परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह
- परमीत और अर्चना के रिश्ते को एक समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद दोनों ने कभी भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। परमीत सेठी ने अपने से 7 साल बड़ी अर्चना पूरन सिंह से 1992 में शादी की। शादी से पहले ये दोनों 4 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। लिव इन रिलेशनशिप के दौरान ही इन दोनों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।
जय भानुशाली और माही विज
- जय भानुशाली ने अपने से 2 साल बड़ी माही विज से 2011 में शादी की। शादी से कुछ समय पहले से ये दोनों रिलेशनशिप में थे। माही विज टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेसेस हैं।
सुयश राय और किश्वर मर्चेंट
- टीवी के मशहूर कपल्स में सुयश राय और किश्वर मर्चेंट का नाम भी शामिल है। ये दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। किश्वर मर्चेंट सुयश राय से उम्र में 8 साल बड़ी हैं।