सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 17 Feb 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 17 February 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:49 PM, 17-Feb-2026

Bihar: राजद विधायक बोले- मनरेगा का 60% पैसा चढ़ावा में चला जाता है, विधानसभा अध्यक्ष ने टोकते हुए क्या कहा?

बिहार विधानसभा में मंगलवार दोपहर कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कुछ ऐसी बातें हुईं, जो चर्चा में हैं। पहली बार राजद के टिकट पर विधायक बने गौतम कृष्ण ने सरकार पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होंने आवास योजना में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। उन्होंने कुछ ऐसी बातें भी कर दीं, जिसका बचाव सीधे विधानसभा अध्यक्ष को करना पड़ा। आइए जानते हैं क्या-क्या हुआ? और पढ़ें
02:23 PM, 17-Feb-2026

Bihar: चोरों का आतंक! रात के अंधेरे में चोरों ने काटा बिजली का तार, CCTV में कैद हुई वारदात

बाढ़ के चोन्दी मोहल्ला में मंगलवार देर रात चार चोरों ने बिजली के तार काटकर चोरी कर ली। चोरी के कारण बाढ़ आईटीआई संस्थान और एक घर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। और पढ़ें
01:37 PM, 17-Feb-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी पर हमला, बेला थाना मुंशी को लगी गोली, कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में बेला थाना के मुंशी विकास कुमार पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की। गोली पेट के पास लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। एक अपराधी पप्पू सहनी को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। और पढ़ें
01:17 PM, 17-Feb-2026

Bihar: एथलेटिक्स का नया युग, 400 मीटर दौड़ के लिए अत्याधुनिक अकादमी और प्रतिभा पहचान कार्यक्रम की मंजूरी

पोर्टब्लेयर में आयोजित एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में बिहार में खेल और एथलेटिक्स के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। और पढ़ें
12:52 PM, 17-Feb-2026

Indian Railway: होली पर रेल सफर होगा आसान, चलेंगी 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

होली के अवसर पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार और पड़ोसी राज्यों के मार्गों पर 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है। इन ट्रेनों में पुरी-पटना, उधना-हसनपुर रोड, चर्लपल्ली-रक्सौल, गांधीधाम-भागलपुर, दानकुनी-आनंद विहार, मालदा टाउन-आनंद विहार, सियालदह-गोरखपुर और आसनसोल-गोरखपुर मार्ग शामिल हैं। और पढ़ें
11:51 AM, 17-Feb-2026

Bihar News: जेईई मेन 2026 में बिहार के छात्र का कमाल, शुभम कुमार ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल

देशभर के लाखों छात्रों की मेहनत रंग लाई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 के पहले चरण के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 12 छात्रों ने पूरे देश में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:33 AM, 17-Feb-2026

मध्यान भोजन में गड़बड़ी का खुलासा: निरीक्षण में उपस्थिति और पंजी के आंकड़ों में बड़ा अंतर, विभाग ने दी चेतावनी

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत चल रही मध्याह्न भोजन व्यवस्था में जहानाबाद जिले के दो स्कूलों में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय सेववन और रतनी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय महमदपुर में औचक निरीक्षण के दौरान छात्रों की वास्तविक उपस्थिति और एमडीएम पंजी में दर्ज संख्या में बड़ा अंतर पाया गया। और पढ़ें
11:10 AM, 17-Feb-2026

Bihar: जाली नोटों के बड़े कारोबारी की गिरफ्तारी, पुलिस को मिली बड़ी सफलता; जानें क्या है नेपाल बॉर्डर कनेक्शन

दरभंगा प्रमंडल के मधुबनी जिले में पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अब्दुल इनाम उर्फ लादेन को गिरफ्तार किया है। वह बासोपट्टी थाना कांड संख्या 42/25 में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। और पढ़ें
10:58 AM, 17-Feb-2026

Bihar News: तीन साल पुराने हत्याकांड में उम्रकैद, कोर्ट ने धारा 302 में ठहराया दोषी, लगाया 25 हजार जुर्माना

रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के रूपैठा गांव में 2 जून 2023 को हुए हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला जज 9 सुचित्रा सिंह की अदालत ने अभियुक्त अफजाल अंसारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। और पढ़ें
10:52 AM, 17-Feb-2026

Bihar News: शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बवाल, उत्पाद टीम पर हमला, कई जवान घायल

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर में शराब कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। भारी संख्या में स्थानीय महिला और पुरुषों ने टीम को घेर लिया और पथराव व मारपीट की। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed