सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 23 February 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

06:28 PM, 23-Feb-2026

Bihar News: मैट्रिक परीक्षा के दौरान छात्रा बेहोश, महिला सिपाही की तत्परता से पहुंची अस्पताल, परिजन बेहाल

पूर्णिया में मैट्रिक परीक्षा के दौरान एक 16 वर्षीय छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। यह घटना डॉन स्कूल परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा के समय हुई। छात्रा रिम्मी कुमारी आधा पेपर हल करने के बाद अचानक अचेत हो गई। और पढ़ें
06:11 PM, 23-Feb-2026

BPSC Civil Judge 2026: 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा का नोटिस जारी; 173 पदों पर 25 फरवरी से करें पंजीकरण

BPSC 33rd Judicial Service Exam 2026: बीपीएससी ने 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा के तहत सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 173 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 25 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक स्वीकार होंगे। चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
  और पढ़ें
06:05 PM, 23-Feb-2026

Bihar News : मारकर 13 टुकड़ों में काटा, फिर ड्रम में रख गलाया शव; प्रेमिका के पति के हत्यारे को उम्रकैद

मुजफ्फरपुर के चर्चित ड्रम कांड मामले में एडीजी-16 कोर्ट ने दोषी सुभाष कुमार शर्मा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 3 फरवरी 2026 को उसे हत्या के इस जघन्य मामले में दोषी ठहराया गया था। और पढ़ें
05:57 PM, 23-Feb-2026

Caste Census of India: कैसे होगी जनगणना, कब से कर सकेंगे स्व-गणना; बिहार के CS ने बताई पूरी योजना

Bihar News: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि कोविड-19 के कारण जनगणना का काम समय पर नहीं हो सका था, लेकिन अब 15 वर्षों के बाद इसकी औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। और पढ़ें
05:47 PM, 23-Feb-2026

Indian Railway: धनबाद-भोपाल और भोपाल-चोपन के बीच दो नई ट्रेनों का परिचालन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद और भोपाल के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जा रही है। यह ट्रेन बोकारो थर्मल, रांची रोड, टोरी, डालटनगंज, गढ़वा, चोपन और सिंगरौली मार्ग से होकर चलेगी। और पढ़ें
05:32 PM, 23-Feb-2026

CSBC Constable Operator: बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भर सकते हैं फॉर्म

CSBC Bihar Police Constable Recruitment 2026: केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर भर्ती का नोटिस जारी किया है। इस भर्ती के तहत 993 पदों को भरा जाएगा। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा, PST/PET और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
04:33 PM, 23-Feb-2026

Bihar News : 'एआई समिट से कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा में आएगी बड़ी क्रांति', बोले जदयू नेता संजय झा

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने दरभंगा के श्यामा माई मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एआई ग्लोबल समिट में कांग्रेस के कथित शर्टलेस प्रदर्शन को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इससे पार्टी की छवि खराब होगी, देश की नहीं। और पढ़ें
03:53 PM, 23-Feb-2026

Nepal Bus Accident: ओवरलोडिंग और निर्माणाधीन सड़क बनी बस हादसे की वजह, जांच में लापरवाही का हुआ खुलासा

Nepal Bus Accident: नेपाल के धादिंग जिले में पोखरा से काठमांडू जा रही ओवरलोड बस निर्माणाधीन और जर्जर सड़क पर अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में गिर गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हुई और 25 घायल हैं। बस हादसे की वजह सामने आई है। पढ़ें

और पढ़ें
02:53 PM, 23-Feb-2026

बिहार में खसरा का कहर: पटना के बाढ़ में 32 मरीज मिलने से हड़कंप, WHO की टीम 28 दिन करेगी कैंप; 4 सैंपल पॉजिटिव

बाढ़ अनुमंडल के पछीयारी मलाही और सिकंदरा गांव में खसरा के आउटब्रेक से लोगों में दहशत है। पांच मरीजों का सैंपल खसरा सस्पेक्टेड मरीजों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया था, जिसमें से चार मरीज का रिजल्ट पॉजिटिव आया था। और पढ़ें
02:47 PM, 23-Feb-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में परीक्षा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती; अंग्रेजी पेपर के बीच बिगड़ी तबीयत

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा स्थित आबेदा हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान चार छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेज धूप और उमस को कारण माना जा रहा है। हालत स्थिर है।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed