{"_id":"699c509d8abb926f1a07e5fe","slug":"lawyer-assaulted-for-refusing-to-pray-behind-a-maulana-in-bareilly-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मौलाना के पीछे नमाज नहीं पढ़ने पर अधिवक्ता से मारपीट, चार नामजद समेत 54 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मौलाना के पीछे नमाज नहीं पढ़ने पर अधिवक्ता से मारपीट, चार नामजद समेत 54 पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के सेंथल कस्बा में अधिवक्ता अख्तर अली से मारपीट की गई। पीड़ित ने मौलाना समेत चार लोगों को नामजद करते हुए 54 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में अधिवक्ता से मारपीट का मामला सामने आया है। सेंथल कस्बा निवासी अधिवक्ता अख्तर अली की तहरीर पर हाफिजगंज पुलिस ने 54 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें मौलाना समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। अन्य आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Trending Videos
अधिवक्ता अख्तर अली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि रविवार शाम को वह अपने मकान में ही बने चैंबर में मौजूद थे। उसी दौरान 54 लोग उनके चैंबर में घुस आए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे मारपीट कर दी। मौलाना खुर्शीद के पीछे नमाज नहीं पढ़ने पर जान से मारने की धमकी दी। एक आरोपी ने उनका गला दबाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंबर में रखीं फाइल और दस्तावेज फाड़े
घटना के दौरान चैंबर में रखी जरूरी फाइलें और दस्तावेज भी फाड़ दिए गए। चैंबर में आग लगाने की धमकी भी दी गई। हाफिजगंज के थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने भूरा उर्फ इरफान मियां, वसीम मनीदार, मौलाना खुर्शीद, दानिश व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
