सब्सक्राइब करें

UP: बरेली में फोरलेन सड़क से नहीं हटाया पेड़, तीन की मौत; सामने आया बरेली में हुए कार हादसे का वीडियो

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 12:27 PM IST
सार

बरेली के किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में शनिवार रात रामपुर रोड पर हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े पेड़ से टकराते दिख रही है। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी। 

विज्ञापन
car accident dur to tree in Bareilly exposes road engineering
रामपुर रोड पर हुआ था कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
बरेली के किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में तीन जिंदगियां जहां काल के गाल में समां गई तो चार गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की वजह सड़क पर विशालकाय पेड़ है। समझ में यह नहीं आ रहा है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेड़ की कटाई क्यों नहीं की गई और इसको हटाए बिना इस मार्ग को चालू कैसे कर दिया गया। इस सवाल पर वन विभाग व पीडल्ब्यूडी अपना तकनीकी पक्ष रखकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं घटना का जिम्मेदार कौन है। यह पूरी तरह से सरकारी तंत्र के रोड इंजीनियरिंग की पोल खोल रहा है। पूछताछ में पता चला कि यह मार्ग 2017 से पहले सपा सरकार में बनवाया गया था। हैरत की बात यह है कि यह फोरलेन सड़क पेड़ काटे बिना कैसे चालू कर दी गई। 


हादसे में ससुर-बहू समेत तीन की गई थी जान 
शादी समारोह से घर लौट रहे परिवार की कार शनिवार देर रात रामपुर रोड पर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में रामपुर जिला निवासी खेमकरन (60), उनकी गर्भवती बहू मोनी (30) और मुरादाबाद निवासी उनके रिश्तेदार रामगुलाम (85) की मौत हो गई। हादसे में गोविंद, उनका दो वर्षीय बेटा गुड्डू सहित तीन लोग गंभीर घायल हो गए। जिस पेड़ से कार टकराई, उसके आसपास कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था। 
 
Trending Videos
car accident dur to tree in Bareilly exposes road engineering
दुर्घटनाग्रस्त कार के पास खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
बोनट और इंजन में घुस गई थी पेड़ की लकड़ी 
परिवहन विभाग व पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया मौत का कारण वाहन की तेज गति व झपकी आना बताया जा रहा है। कार जिस तरीके से पेड़ में कार टकराई है, उसके आगे की स्थिति को देखकर साफ पता चल रहा है कि वह 80 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही होगी। वाहन के अंदर मां की सीट पर साथ में बैठे दो साल के बालक का गिरा खिलौना भी लोगों में चर्चा का विषय है। वाहन के बोनट व इंजन में पेड़ की लकड़ी तक घुस गई है। रात करीब एक बजे दर्दनाक हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसमें वाहन की गति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
car accident dur to tree in Bareilly exposes road engineering
कार हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब
जिम्मेदारों ने झाड़ा पल्ला 
उस पेड़ के आसपास सड़क भी टूटी हुई है। घटना स्थल से पहले एक पेड़ सड़क की तरफ लटक रहा है तो ऐसे दो पेड़ आगे भी लटक रहे हैं। जिससे कोई भी बस व ट्रक दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। पीडब्ल्यूडी का दावा है कि सड़क निर्माण के समय निश्चित रूप से पेड़ कटवाने के लिए एनओसी ली गई होगी, अनुमति किन कारणों से नहीं मिली यह जांच का विषय है। वहीं वन विभाग भी यह कह रहा है कि आखिर एक साथ कई पेड़ों के काटने के लिए लाट बनती है, यह कैसे छूट गया। यह भी जांच का विषय है।
car accident dur to tree in Bareilly exposes road engineering
मृतकों के गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना स्थल के सामने सेना रिटायर सूबेदार मेजर रहमत हुसैन ने बताया कि इसी पेड़ से एक माह पहले एक डीसीएम लड़ी थी, जिससे बैठे लोग घायल हुए थे। इसके लिए प्रशासन को संज्ञान में लाया गया। कई बार पेड़ काटने के लिए शिकायत भी की गई लेकिन एनओसी न मिलने के कारण कोई सुनवाई नहीं हुई। सपा सरकार में फोरलेन बनने के बाद सड़क को टूलेन करते हुए चौड़ीकरण तो कर दिया लेकिन सड़क पर व किनारे लटक रहे कुल चार पेड़ों को नहीं कटवाया गया। जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।
 
विज्ञापन
car accident dur to tree in Bareilly exposes road engineering
इसी पेड़ से टकराई थी कार - फोटो : अमर उजाला
तीन मौतों की जांच करेगी क्रैश इंवेस्टीगेशन कमेटी
सड़क हादसे में तीन या उससे अधिक के मरने वालों की जांच क्रैश इंवेस्टीगेशन कमेटी करेगी। इसमें जांच परिवहन विभाग के आरआई टी, पीडब्ल्यूडी के एई, यातायात के टीआई करेंगे। इनकी तरफ से 37 बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। जिसमें गाड़ी का प्रकार, क्रैश होने का कारण, एयर बैग खुला या नहीं, लाइट सही थी या नहीं, पीडब्ल्यूडी रोड़ के इंजीनियरिंग की जांच होगी। इसको 10 दिनों पर विवेचना करने के बाद रिपोर्ट को परिवहन विभाग के मुख्यालय, डीएम, यातायात निदेशालय में दिया जाएगा।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed