सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused threatened the spa center owner over the phone in Bareilly

Bareilly News: स्पा सेंटर संचालिका को फोन पर धमकाया, आरोपी बोला- रिषभ ठाकुर का नाम सुना है; जानें पूरा मामला

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली से जिला बदर रिषभ ठाकुर और आशु यादव का एक और ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों आरोपी स्पा सेंटर को धमकाते सुने जा रहे हैं। इससे पूर्व भी इन आरोपियों का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें स्पा सेंटर खुलवाने के नाम पर 40 हजार रुपये मांगे गए थे। 

accused threatened the spa center owner over the phone in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली में स्पा सेंटर खुलवाने के नाम पर 40 हजार रुपये की मांगने के आरोपी आशू यादव का दूसरा ऑडियो सामने आया है। इसमें स्पा सेंटर की संचालिका मुस्कान से आशु और रिषभ ठाकुर बात कर रहे हैं। इससे पूर्व भी ऑडियो वायरल हुआ था, तब आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस आरोपी रिषभ समेत गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

Trending Videos


ऑडियो में आशु मुस्कान से कह रहा है कि रिषभ ठाकुर का नाम सुना है। इसके बाद आशु उसकी रिषभ ठाकुर से बात कराता है। रिषभ मुस्कान से कहता है कि मैंने लड़के भेज दिए थे। हमें दो सप्ताह से सूचना मिल रही थी कि समुदाय विशेष के लड़के गलत काम कर रहे हैं। इसके बाद रिषभ ठाकुर मुस्कान को कानून का पाठ पढ़ाते सुनाई दे रहा है। मुस्कान कहती है जो लड़के स्पा में आए थे, उन्होंने लड़कियों के लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया था। उसकी रिकॉर्डिंग सुना दूं तो धज्जियां उड़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: गांव में जमीन गिरवी रख बरेली में बनाया घर, जोगेंद्र की हत्या से टूटा परिवार; बेटी की छूटी बोर्ड परीक्षा

'तुम्हारा ऑफिस खुलवा देंगे'
आशु कहता है कि तुम्हें तुम्हारा घमंड लेकर डूबा है। रिषभ कहता है कि अगर किसी लड़के ने गलत बोला है तो मुझे बताओ। मैं अपने कार्यकर्ताओं पर खुद मुकदमा लिखाऊंगा। रिषभ किसी आसिफ का नाम लेकर कहता है कि उसी ने जानकारी दी थी, चाहे रिकॉर्डिंग कर लो। मुस्कान कहती है कि मुझे आसिफ पर पहले ही शक था। मुस्कान कहती है कि कल मेरा ऑफिस खुलवा दो। आशु कहता है कि कर्नल से बात हो गई है। कल तुम्हारा ऑफिस मैं और रिषभ खुलवा देंगे।

आरोपी बोला- कोई दफ्तर हमारी मर्जी के बैगर नहीं चल सकता 
रिषभ कहता है कि बहन तू स्पा चला या कुछ कर, लेकिन अगर प्रशासन तेरे दफ्तर आ जाए तो मूंछ मुंड़वा दूंगा। आशु मुस्कान से कहता है कि कोई दफ्तर हमारी मर्जी के बगैर चल नहीं सकता। आशु कहता है कि कृष्णा से जो कहा था, वह कल सुबह तक मेरे हाथ में आ जाए तभी दफ्तर खुलेगा। हालांकि अमर उजाला वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि रिषभ ठाकुर व उसके साथियों की तलाश की जा रही है। गिरोह के मददगारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed