सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   More than 2,000 trees will be cut for the widening of five roads in Bareilly

Bareilly News: हरियाली पर चलेगी आरी, पांच सड़कों के चौड़ीकरण के लिए काटे जाएंगे दो हजार से अधिक पेड़

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली जिले की पांच सड़कों का चौड़ीकरण होना है। इन सड़कों के दोनों तरफ खड़े पेड़ों को काटा जाएगा। पेड़ों की संख्या दो हजार से अधिक है। बिजली के खंभे भी शिफ्ट किए जाएंगे।  

More than 2,000 trees will be cut for the widening of five roads in Bareilly
सड़क चौड़ीकरण के लिए कटेंगे पेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली जिले की पांच सड़कों के चौड़ीकरण के लिए हरियाली पर आरी चलेगी। कुल 2,112 पेड़ काटे जाएंगे। बिजली के 1,016 खंभों को भी शिफ्ट किया जाएगा। सड़कों के टेंडर हो चुके हैं। पेड़ों की कटाई का काम वन विभाग को व बिजली के खंभों की शिफ्टिंग का काम विद्युत निगम को दे दिया गया है। पीडब्ल्यूडी 66.51 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों का चौड़ीकरण कराएगा।

Trending Videos


राज्य सड़क निधि योजना के तहत मिर्जापुर से नरखेड़ा मंडवा वंशीपुर होते हुए आनंदपुर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाना है। 12.57 किमी मार्ग को 26.39 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। पेड़ों की कटाई व बिजली के खंभों की शिफ्टिंग पर 93 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां 636 पेड़ काटे जाएंगे, जबकि 365 खंभों को हटाया जाएगा। फरीदपुर बीसलपुर मार्ग से रसूला चौराहे से ककरा कला होते हुए रम्पुरा प्रवीण मार्ग के चौड़ीकरण (13.30 किमी) पर 27.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां 491 पेड़ों को काटा जाएगा। 304 खंभे शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंवला-बदायूं मार्ग का भी होगा चौड़ीकरण 
आंवला से उसैला मार्ग (5.81 किमी) का चौड़ीकरण 11.87 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। इस मार्ग पर 203 पेड़ काटे जाएंगे और 135 खंभे शिफ्ट किए जाएंगे। आंवला बदायूं मार्ग के आठ किमी हिस्से के चौड़ीकरण पर 14.41 करोड़ खर्च होंगे। यहां 690 पेड़ काटे जाएंगे और 84 खंभों को शिफ्ट किया जाएगा। इंडस्ट्री लाजिस्टिक पार्क योजना से आंवला रेलवे पोषक मार्ग के चौड़ीकरण पर 9.72 करोड़ खर्च होंगे। यहां 92 पेड़ काटे जाएंगे और 128 खंभे शिफ्ट किए जाएंगे।

वन निगम से मिली एनओसी, विद्युत निगम को दिया खर्च
इन पांच मार्गों पर पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग ने वन निगम से एनओसी ले रखी है। जल्दी ही पेड़ों की कटाई शुरू की जाएगी। बिजली के खंभों को शिफ्ट करने के लिए पीडब्ल्यूडी की तरफ से विद्युत निगम को बजट दे दिया गया है।
वर्जन

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजीव अग्रवाल ने बताया कि पांचों सड़कों के चौड़ीकरण में दो हजार से अधिक पेड़ काटे जाएंगे और एक हजार से अधिक बिजली के खंभे शिफ्ट किए जाएंगे। कटने वाले पेड़ों के बदले दूसरी जगह पौधरोपण के लिए रकम जमा कर दी गई है। सड़कों के लिए टेंडर हो चुके हैं। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed