सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly airport expansion stalled due to lease issue

UP News: लीज की अड़चन से बरेली एयरपोर्ट का विस्तार अटका, नई उड़ानों पर भी संकट

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Feb 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली एयरपोर्ट के विस्तार के लिए भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है, लेकिन लीज पर जमीन देने की प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हो सकी है, जिससे विस्तार अटक गया है। 

Bareilly airport expansion stalled due to lease issue
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लीज की अड़चन की वजह से बरेली एयरपोर्ट का विस्तार अटक गया है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए 23.55 एकड़ भूमि का अधिग्रहण तो किया जा चुका है, लेकिन अब तक यह जमीन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को 99 साल की लीज पर देने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने की उम्मीद पर पानी फिरता दिख रहा है। नई घरेलू उड़ानों पर भी संकट खड़ा हो गया है।

Trending Videos


एयरपोर्ट विस्तार की फाइल अक्तूबर 2025 से दिल्ली और लखनऊ तक दौड़ रही है, लेकिन लीज की कार्रवाई पूरी नहीं हो पा रही है। बरेली एयरपोर्ट के पास खुद की हवाई पट्टी तक नहीं है। विस्तार के लिए जरूरी 23.55 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए 53.40 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया था। 16.97 एकड़ निजी भूमि का अधिग्रहण कर 44.26 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जा चुका है। इसके अलावा 6.58 एकड़ भूमि ग्राम सभा, राज्य सरकार और रक्षा संपदा विभाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के लिए निजी कंपनियों से करार भी हो चुका है, लेकिन विस्तार का काम अटकने से यह उम्मीद भी धूमिल हो रही है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन के बीच लीज संबंधी अनुबंध होना है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखा जा चुका है। मुख्यालय से भी पत्राचार किया गया है, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

अब तक मसौदा ही तैयार नहीं
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन की ओर से अब तक लीज मसौदा नहीं दिया गया है। पिछले दिनों प्रशासन को लिखा गया है कि अगर उनकी ओर से देरी हो रही है तो प्राधिकरण की ओर से लीज मसौदा दिया जा सकता है।

सिविल एन्कलेव बरेली के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि भूमि अधिग्रहण पूरा हो चुका है, पर अब तक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के पक्ष में उसका लीज अनुबंध नहीं हो सका है। प्रशासन से लीज मसौदा मांगा गया है। अगर उनकी ओर से देरी हो रही है तो प्राधिकरण भी मसौदा उपलब्ध करा सकता है। इस संबंध में मुख्यालय को भी लिखा गया है। 

होली पर दोगुना हुआ हवाई किराया
होली के मद्देनजर हवाई किराया भी उड़ान भर रहा है। सामान्य दिनों के मुकाबले यह दो-तीन गुना तक पहुंच रहा है। बरेली-मुंबई और बरेली-बंगलूरू के बीच सामान्य दिनों में किराया 6000-7000 रुपये रहता है। मार्च के पहले सप्ताह में होली मनाई जाएगी। इसके मद्देनजर फरवरी के अंतिम और मार्च के दूसरे सप्ताह में यह 14,000-15,000 रुपये तक पहुंच रहा है। किराया लगातार बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए लोग एडवांस टिकट बुक करा रहे हैं।

एयरलाइंस के प्रतिनिधि ने बताया कि फ्लाइट का किराया फ्लेक्सिबल होता है। यह मांग के अनुसार बढ़ता और कम होता है। त्योहारों के दौरान 70-80 फीसदी तक एडवांस बुकिंग होती है। बाकी सीटों की तत्काल बुकिंग कराने से किराया बढ़ जाता है। फरवरी के अंतिम और मार्च के दूसरे सप्ताह में 70 फीसदी से ज्यादा एडवांस बुकिंग है। इंडिगो के एयरबस विमान में 232 सीटें हैं। होली के आसपास के दिनों में लगातार बुकिंग हो रही है। एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। मुंबई और बंगलूरू की उड़ानें इन दिनों तय समय पर हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed