सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 02 Mar 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 2 March 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

05:03 PM, 02-Mar-2026

Bihar News: धनसा घाटी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, जंगल में तड़पता रहा घायल बाइक सवार

Rohtas News: रोहतास के धनसा घाटी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 30 वर्षीय हरेंद्र खरवार की मौत हो गई। हादसा लोसईंया घनघोर जंगल में हुआ। घायल युवक देर तक तड़पता रहा। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
  और पढ़ें
04:50 PM, 02-Mar-2026

Bihar: बिहार से लाखों का इनामी ‘नूर’ गिरफ्तार, जाली नोट रैकेट से जुड़ा होने का आरोप; क्या है नेपाल कनेक्शन?

Darbhanga News: समस्तीपुर के पटोरी क्षेत्र से नेपाल निवासी नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर 2 लाख रुपये का इनाम था। वह NIA द्वारा वांछित और जाली नोट रैकेट से जुड़ा बताया गया है। पुलिस ने एसआईटी गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी। और पढ़ें
04:17 PM, 02-Mar-2026

Bihar News: खजूर के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, आत्महत्या या हत्या समेत सभी बिंदुओं से जांच शुरू

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मंगुरहा ताजपुर में खजूर के पेड़ से 55 वर्षीय बालदेव महतो का शव लटका मिला। घटना को लेकर परिजनों ने मानसिक बीमारी होने की बात बताई, लेकिन किसी पर आरोप नहीं लगाया। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या और हत्या समेत सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
03:47 PM, 02-Mar-2026

Bihar: सरकारी अस्पताल में फ्रैक्चर पीड़िता को नहीं मिली व्हीलचेयर, विभाग-दर-विभाग पति पीठ पर ढोता रहा पत्नी

Rohtas News: रोहतास के सदर अस्पताल सासाराम में व्हीलचेयर न मिलने पर साहेब राम को अपनी फ्रैक्चर पीड़ित पत्नी को पीठ पर ढोना पड़ा। पहले दिन डॉक्टर नहीं मिले, दूसरे दिन सुविधा नहीं मिली। अस्पताल की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे।
  और पढ़ें
03:43 PM, 02-Mar-2026

Bihar News: वर्दी वालों देखते ही गांव में मची भगदड़, गिरने से महिला की हुई मौत; विरोध में लोगों ने क्या किया?

Patna News: मद्य निषेध विभाग की टीम की अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी की। वर्दी वालों को देखते ही गांव में भगदड़ मच गई। इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला है।  और पढ़ें
03:22 PM, 02-Mar-2026

Bihar News: होली पर रिश्तेदार के घर आई नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार; पीड़िता अस्पताल में भर्ती

Minor Girl Assaulted: मुजफ्फरपुर में होली के मौके पर रिश्तेदार के घर आई नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना में शामिल दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता अस्पताल में भर्ती करवाई गई है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
02:47 PM, 02-Mar-2026

Bihar News: महिला मरीजों को सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात, PMCH के किस वार्ड में 90 अतिरिक्त बेड लगाए जा रहे?

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाली महिला मरीजों के लिए काम की खबर है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में अतिरिक्त बेड लगाए जा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने इस मामले में और कुछ दिशा-निर्देश दिए हैं, आइये जानते हैं...

और पढ़ें
02:12 PM, 02-Mar-2026

Bihar News: घर में अकेली रही बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या, पूरे गांव में सनसनी

वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय दाजो देवी का घर में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली रहती थीं और आसपास के शराबियों के अड्डे का लगातार विरोध करती थीं। और पढ़ें
01:50 PM, 02-Mar-2026

Bihar News: होली की खरीदारी लौटते दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में तुर्की डाक बंगला चौक के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई बाइक से बाजार से होली की खरीदारी कर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर में वे गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। और पढ़ें
12:55 PM, 02-Mar-2026

Bihar News: वीडियो में चेतावनी, रियल में मौत..., पति ने पत्नी का गला घोंटकर कर दिया कत्ल, जानें क्यों?

वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में अंजली धमाल की हत्या उसके पति कुंदन कुमार ने कर दी। हत्या का विवाद महिला द्वारा सोशल मीडिया पर रिल वीडियो बनाने से शुरू हुआ था। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed