05:22 PM, 07-Mar-2026
Bihar News: चोर के घर में चोरी करने वाला पुलिसकर्मी बर्खास्त, छापेमारी के दौरान हेराफेरी का लगा था आरोप
Bihar News: वैशाली जिले के लालगंज थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक सुमनजी झा को भ्रष्टाचार के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। अवर निरीक्षक पर छापेमारी के दौरान बरामद सोना व अन्य बहुमूल्य सामान को जब्त सूची में पूरी तरह दर्ज नहीं करने का आरोप था।
और पढ़ें
05:07 PM, 07-Mar-2026
Bihar: पिता चलाते हैं जनरल स्टोर की दुकान, बेटे ने UPSC में हासिल किया 143वां रैंक
Bihar: समस्तीपुर जिले के आयुष कुमार ने यूपीएससी परीक्षा में 143वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाले आयुष के पिता जनरल स्टोर चलाते हैं। पहले प्रयास में इंटरव्यू में असफल रहने के बाद आयुष ने दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की।
और पढ़ें
04:38 PM, 07-Mar-2026
Bihar CM: जदयू भी भाजपा के साथ करेगी खेला? JDU प्रदेश अध्यक्ष बोले- सीएम नीतीश कुमार को जनादेश मिला है
Bihar News : बिहार से बड़ी खबर। भाजपा में सीएम की कुर्सी की खींचतान के बीच जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल पूछ दिया है- "नए मुख्यमंत्री पर सवाल कहां, जब नीतीश कुमार ने इस्तीफा ही नहीं दिया है।" यह जवाब भाजपा को परेशान करेगा। देखना है, कब तक?
और पढ़ें
04:37 PM, 07-Mar-2026
Bihar News: करोड़ों की ठगी करने वाला मुख्य आरोपी गुड़गांव से गिरफ्तार, लोगों को देता था पैसा डबल करने का लालच
Bihar News: रोहतास जिले में नेटवर्किंग कंपनी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश पर 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी रौशन कुमार कश्यप को पुलिस ने गुड़गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर सासाराम और आसपास के कई लोगों से करीब दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप है।
और पढ़ें
04:09 PM, 07-Mar-2026
Bihar News: शादी वाले घर में पसरा मातम: बगीचे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका
Bihar News: पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय महिला प्रमिला देवी का शव आम के पेड़ से फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के हाथ-पैर बंधे होने और घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिलने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।
और पढ़ें
03:46 PM, 07-Mar-2026
Bihar: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, बचाने गई मां और बहन लहूलुहान; सरपंच पर लगा हत्या का आरोप
Bihar News: सीतामढ़ी जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर 22 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक को बचाने पहुंची उसकी मां और बहन को भी हमलावरों ने बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। मृतक के परिजनों ने गांव के सरपंच और उनके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
और पढ़ें
03:26 PM, 07-Mar-2026
Bihar News: घर से होली खेलने निकले युवक का तीन दिन बाद शव बरामद, शरीर पर चाकू के निशान
Bihar News: रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र में होली खेलने निकले 22 वर्षीय युवक अमित कुमार का तीन दिन बाद शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर चाकू से हमले के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
और पढ़ें
02:15 PM, 07-Mar-2026
Bihar News: प्रेम विवाद ने लिया जानलेवा रूप! हुई युवक की हत्या, शव तालाब से बरामद
परिजनों की मानें तो मन्नू का गांव की ही एक युवती (जो रिश्ते में चचेरी बहन लगती थी) के साथ पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर लड़की के परिवार वाले नाराज थे। सन्नी ने बताया कि जब भी इस मुद्दे पर बात होती थी,
और पढ़ें
02:01 PM, 07-Mar-2026
Bihar CM: बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में मिलने लगी बधाइयां; अभी नीतीश कुमार सीएम, कतार में और कितने नाम?
Bihar News : बिहार की एनडीए सरकार अभी भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही है। मुख्यमंत्री वही हैं। लेकिन, बिहार के नए सीएम के रूप में न केवल दर्जनभर नाम सामने आ चुके, बल्कि एक-दो को तो बधाइयां भी मिलने लगी हैं।
और पढ़ें
12:59 PM, 07-Mar-2026
Bihar: बीडीओ कृष्णा राम के पांच ठिकानों पर निगरानी विभाग का बड़ा छापा,जांच में करोड़ों की संपत्ति के सबूत मिले
पूर्वी चंपारण जिले के बीडीओ कृष्णा राम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में निगरानी विभाग ने सीतामढ़ी, मोतिहारी और पटना के पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
और पढ़ें