{"_id":"69ac18913dfa14b592054bb0","slug":"teenage-girl-body-found-hanging-in-a-room-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर के कमरे में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने आत्महत्या की बात कही है। हालांकि कारण नहीं बता पाए।
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के 32 सिविल लाइन निवासी विजेंद्र की 17 साल की बेटी आकांक्षा का शव शुक्रवार शाम घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Trending Videos
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बेटी खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। उससे परिवार में किसी ने कोई बात भी नहीं कही। कुछ ही देर बाद वह कमरे में लगे पंखे पर लटकी दिखी। परिजनों ने आनन-फानन उसे फंदे से नीचे उतारा। उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत बता दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं
अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद सिविल लाइंस पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने किसी प्रकार का शिकायती पत्र नहीं दिया है। किशोरी ने आत्महत्या क्यों की, इसके बारे में परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता रहे हैं।
