{"_id":"69ac09fff2af4118c20f40be","slug":"video-gold-pendant-stolen-from-jewellery-shop-in-budaun-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सराफा की दुकान से सोने का पेंडेंट चोरी, ग्राहक बनकर आई महिला पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सराफा की दुकान से सोने का पेंडेंट चोरी, ग्राहक बनकर आई महिला पर आरोप
Mukesh Kumar
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:50 PM IST
Link Copied
बदायूं के सराफा बाजार में बुर्का पहने महिला ग्राहक ने सोने के पेंडेंट देखने को निकलवाए। इसी बीच एक पेंडेंट गायब हो गया। सराफा कारोबारी को इसका पता तब लगा जब बाद में पेंडेंट गिनवाए गए। कारोबारी ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। मामला शहर के सराफा कारोबारी जितेंद्र महाजन की दुकान का है। जितेंद्र ऑल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भी हैं। तहरीर के अनुसार, बृहस्पतिवार को एक महिला तथा एक पुरुष उनकी दुकान पर आए। महिला ने बुर्का पहन रखा था, जबकि पुरुष ने भी अपने सिर पर गमछा लपेट रखा था। दुकान पर काम करने वाले स्टाफ से उन्होंने चार ग्राम तक का पेंडेंट दिखाने को कहा। इस पर कर्मचारी सचिन शर्मा ने उनके सामने सात पेंडेंट रख दिए। कारोबारी का आरोप है कि इसी बीच दोनों ने बातों में उलझाकर एक पेंडेंट गायब कर दिया। चोरी का पता तब चला जब स्टाफ ने बाद में पेंडेंट की गिनती की। कारोबारी जितेंद्र महाजन गायब हुए पेंडेंट की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।