सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sales at petrol pumps increased, people gathered to refill gas cylinders.

Budaun News: पेट्रोल पंपों पर बढ़ी बिक्री, गैस सिलिंडर भरवाने में जुटे लोग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Sales at petrol pumps increased, people gathered to refill gas cylinders.
मौली शर्मा
विज्ञापन
बदायूं। ईरान-अमेरिका-इस्राइल में युद्ध के बीच एलपीजी सिलिंडरों की कीमत बढ़ने से लोग परेशान होने लगे हैं। उपभोक्ता गैस सिलिंडर भराने में जुट गए हैं। इससे जिले की 53 गैस एजेंसियों पर लोड बढ़ गया है।
Trending Videos

बता दें कि शनिवार से 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलिंडरों की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों पर 115 रुपये बढ़े हैं। वहीं पंपों पर भी डीजल व पेट्रोल की बिक्री बढ़ गई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि डीजल व पेट्रोल खत्म होने जैसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा ने बताया कि जिले में उज्ज्वला योजना और सामान्य उपभोक्ता को मिलाकर करीब 10 लाख 60 हजार कनेक्शन हैं। घरेलू सिलिंडर पर 60 रुपये बढ़ गए हैं। कॉमर्शियल सिलिंडर में 115 रुपए की बढ़त की गई है। अलग अलग कंपनियों के कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत अलग-अलग होती है। इसलिए सटीक रेट बताना मुमकिन नहीं। उन्होंने कहा कि जिले में गैस, पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है। इसलिए उपभोक्ता घबराएं नहीं। अफवाहों पर ध्यान न दें।

अब तीन सप्ताह बाद बुक हो सकेगा दूसरा सिलिंडर
पेट्रोलियम कंपनियों ने एक के बाद दूसरी बुकिंग कराने के लिए तीन सप्ताह बाद की बाध्यता लागू कर दी है। इससे उन उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है, जिनके यहां आयोजन प्रस्तावित हैं। हालांकि व्यावसायिक सिलिंडर की बुकिंग के लिए दिनों की कोई बाध्यता नहीं है।



पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे लोग
जिले में अलग-अलग कंपनियों के 72 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इन पंपों पर होली के बाद से लोगों की भीड़ ज्यादा देखने को मिल रही है। लोगों में अमेरिका-ईरान-इस्राइल में जारी युद्ध के बीच लोगों में डीजल-पेट्रोल बंद होने की अफवाह फैल रही है। एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने बताया कि कुछ लोग डीजल को ड्रमों में भरवाकर घर पर ले जा रहे हैं।
---चिंता न करें, पेट्रोल-डीजल का है भरपूर स्टॉक----
जिले में पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल व गैस उपलब्ध है। कोई भी किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे। यदि इसको लेकर किसी भी स्तर की कालाबाजारी पकड़ में आती है तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अवनीश राय, डीएम


पिछले दो-तीन दिन से पेट्रोल-डीजल की मांग में तेजी आई है, लेकिन स्टॉक में कोई कमी नहीं है। हमको डिमांड के अनुसार लगातार पेट्रोल-डीजल की सप्लाई मिल रही है। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।-नितिन, पेट्रोल पंप मालिक


युद्ध को लेकर आम जनता में रेट बढ़ने की आशंका को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की बिक्री बढ़ गई है। होली बाद से पंपों पर भीड़ में इजाफा महसूस किया जा रहा है। पेट्रोल व डीजल की कोई कमी नहीं है। -प्रफुल्ल वार्ष्णेय, सचिव जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन


लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। न ही यह बंद होने जा रहा है। इसलिए सामान्य दिनों की तरह जरुरत पर ही पेट्रोल-जल भरवाएं। इसका स्टॉक न करें। - सतीश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी


---दाम बढ़ने पर महिलाओं ने जताई चिंता----


त्योहारों के बाद एक दम से 60 रुपये बढ़ने से बजट बिगड़ेगा। हमें तो सरकार से उम्मीद थी कि गैस सिलिंडर के दाम कम होंगे, लेकिन और दाम बढ़ा दिए हैं। - हेमलता, पटेलनगर


सिलिंडरों के दामों में वृद्धि के साथ ही तीन हफ्ते में सिलिंडरों की बुकिंग से आने वाले समय में दिक्कतें बढ़ जाएंगी। सबसे ज्यादा परेशानी ज्यादा परिवार वाले लोगों को होगी। - मौली, आदर्श नगर


घरों में सारे कार्य गैस पर ही किए जाते हैं। सिलिंडर एक माह तक नहीं चलता है, 60 रुपये बढ़ने के बाद हर माह का यह खर्चा बढ़ गया है। - सुनीता, नेकपुर


इस महंगाई के दौर में लोगों को हर तरफ से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब सिलिंडर के दाम बढ़ने से और परेशानी बढ़ेगी। - सुनीता शुक्ला, ढाक वाली ज्यारत

मौली शर्मा

मौली शर्मा

मौली शर्मा

मौली शर्मा

मौली शर्मा

मौली शर्मा

मौली शर्मा

मौली शर्मा

मौली शर्मा

मौली शर्मा

मौली शर्मा

मौली शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed