{"_id":"69ac8100984c04415e0e9bdb","slug":"on-the-pretext-of-giving-a-lift-the-youth-was-beaten-up-and-his-cash-and-mobile-were-looted-badaun-news-c-123-1-bdn1036-158794-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लिफ्ट देने के बहाने युवक से मारपीट कर नगदी-मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लिफ्ट देने के बहाने युवक से मारपीट कर नगदी-मोबाइल लूटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने दो बाइक सवार युवकों ने एक युवक को सुनसान रास्ते पर ले जाकर मारपीट की और उससे नगदी, मोबाइल फोन व मक्का का बीज लूट लिया। घटना के बाद पीड़ित केस दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर काटता रहा, लेकिन करीब 24 घंटे बाद उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र में शेखपुरा मंदिर के पास गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के नजदीक की बताई जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी बॉबी पाठक पुत्र नरेंद्र पाठक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 5 मार्च को अपनी बहन की ससुराल गांव करीमपुर, कोतवाली बहजोई जनपद संभल से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोर पर रुककर उन्होंने अपने परिचित सोनू से पांच हजार रुपये लिए और बिसौली जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगे।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार युवकों को हाथ देकर रोका और उनसे बिसौली तक छोड़ने का अनुरोध किया। दोनों युवक उन्हें बाइक पर बैठाकर बिसौली की ओर चल पड़े। पीड़ित के मुताबिक बिसौली पहुंचने के बाद आरोपियों ने उसे गांव कोट तक छोड़ने का झांसा देकर आगे ले लिया। सिचौली होते हुए शेखपुरा मंदिर के पास गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास पार करने के बाद उन्होंने बाइक कच्चे रास्ते पर रोक दी।
आरोप है कि दोनों युवकों ने उसे नीचे उतारकर मारपीट की और उसके लोवर की जेब में रखे 5250 रुपये, मोबाइल फोन तथा थैले में रखा करीब नौ किलो मक्का का बीज लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि सामने आने पर वह दोनों युवकों को पहचान सकता है।
घटना के बाद पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन आरोप है कि उसे तत्काल राहत नहीं मिली और थाने के चक्कर कटवाए जाते रहे। लगभग 24 घंटे बाद पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया। इस मामले को लेकर क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
Trending Videos