{"_id":"69ac0cc60458d0bb110db44c","slug":"youth-killed-two-injured-as-uncontrolled-car-overturns-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-167284-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अनियंत्रित कार पलटने से युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अनियंत्रित कार पलटने से युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
आकाश तिवारी का फाइल फोटो। स्राेत: परिजन
विज्ञापन
फोटो: 6-8-9
कांट में कार पुलिया से टकराई, कटरा में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हादसोंं में एक युवक की मौत हो गई और बाइक सवार समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।
सिंधौली। पुवायां की ओर से आ रही कार शुक्रवार को देर रात करीब 12 बजे खन्नौत पुल के पास पलट गयी। हादसे में कार चला रहे शाहजहांपुर के मोहल्ला दिलाजाक निवासी 23 वर्षीय रितिक राठौर सहित उनके दो दोस्त घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल काॅलेज भिजवाया। वहां डॉक्टर ने परीक्षण कर रितिक को मृत घोषित कर दिया। घरवालों के अनुसार रितिक का दस माह पहले ही सौम्या से विवाह हुआ था। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार चल रहा है।
कांट। लिपुललेख-भिंड हाईवे पर शुक्रवार को देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना में कार चला रहे मोहल्ला शेरान निवासी अजीम गंभीर रूप से घायल हो गए। अजीम के अनुसार हादसे के वक्त वह एक रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे और सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में कार पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने अजीम को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा।
मीरानपुर कटरा। कस्बे के मोहल्ला बाजार निवासी निर्भान उर्फ इरफान शनिवार को दोपहर बाइक से मदनापुर से यहां आते वक्त जलालाबाद राज्यमार्ग पर छिकड़ापुर गांव के सामने जलालाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका दायां पैर टखने के पास टूट कर अलग हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए सीएचसी पर लाया गया। वहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेने के साथ उसके चालक को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह सेंगर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो: 22
हादसे में जीजा की मौत, साला घायल
शाहजहांपुर। कांट के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी द्वितीया निवासी बाइक सवार 23 वर्षीय आकाश तिवारी की शुक्रवार रात मदनापुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर गिरधरपुर जंगल के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। बाइक पर सवार उनका साला विकास घायल हो गया।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात आकाश गढि़यारंगीन थाना क्षेत्र के बिरियाकलां गांव निवासी अपने साले विकास के साथ होली मिलने के लिए बाइक से ससुराल जा रहा था। जैसे ही आकाश मदनापुर थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर पहुंचा, तभी सामने में आ रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। उनका साला घायल हो गया।
परिजनों ने बताया कि आकाश की शादी अभी डेढ़ साल पूर्व ही चांदनी के साथ हुई थी। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई सोनू की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ा
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम हादसा हो गया। पिकअप वाहन की टक्कर लगने से घायल थाना पलिया क्षेत्र के बरमंडा गांव निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद समीर की मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
मोहम्मद आरिफ ने बताया कि भांजे समीर ने कक्षा 12 तक पढ़ाई की। इसके बाद से वह प्राइवेट पढ़ाई करने के साथ ही कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह भांजा अपने दोस्त शिवा के साथ बाइक से किसी काम से खुटार गया। वहां काम निपटाने के बाद वापसी के दौरान जैसे ही भांजा मैलानी थाना क्षेत्र में पहुंचा। तभी पिकअप वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसके दोस्त शिवा को मामूली चोट आई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भांजे को नजदीकी खुटार सीएचसी भिजवाया। वहां उसने दम तोड़ दिया। मोहम्मद आरिफ ने बताया कि शनिवार दोपहर तक बहन अपने इकलौते बेटे की माैत से अन्जान रही। वहीं, पोस्टमॉर्टम हाउस पर समीर के शव को देख उनके परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। साथ में आए नाते-रिश्तेदारों ने सभी को संभाला और सांत्वना दी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बाइक सवारों समेत तीन लोग गंभीर घायल
जलालाबाद। कोला मार्ग पर शुक्रवार को देर रात नौगवां गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक आगे जा रही साइकिल से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार बदायूं के गांव कटरा निवासी विक्की कटेहरिया, पीछे बैठे रोहित और साइकिल से जा रहे नौगवां गांव के मंजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पर भेजा। वहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाइक सवार विक्की ने पुलिस को बताया कि हादसे के वक्त वह रैपुरा गांव में ब्याही अपनी बहन के यहां होली मिलने जा रहे थे। इसी बीच, सड़क पार कर रहे साइकिल सवार से बाइक टकरा गई। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल
निगोही। बाइक से किसी काम से यहां आ रहे तिलहर क्षेत्र के गांव रटा निवासी अरुण सिंह शनिवार को दोपहर तिलहर मार्ग पर बिरासिन और पिपरिया खुशहाली गांव के बीच सामने से सीमेंट लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने पीछा करके ट्रैक्टर-ट्राॅली डंडिया बाजार के पास पकड़कर थाने में खड़ी करा दी, लेकिन उसका चालक भाग गया। इस बीच, घायल अरुण से मोबाइल पर हादसे की सूचना पाकर उनके परिजन मौके पर पहुुंच गए और उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि हादसे में घायल अरुण का बायां पैर टूट गया है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह के अनुसार अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो- 28
रील बना रहे युवक के कारण पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली
पुवायां। रील बना रहे युवक के कारण आलूू से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। एक किसान ट्राॅली में आलू भरकर खुटार से शाहजहांपुर जा रहा था। पुवायां शाहजहांपुर रोड पर बड़ागांव से आगे बाइपास पर एक युवक अपनी बाइक बार-बार ट्रैक्टर के आगे पीछे कर रील बनाने लगा। चालक का ध्यान रील बनाने वाले पर चले जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे ट्राॅली रोड पर पलट गई। गनीमत रही कि ट्राॅली पलटने के समय पास से कोई वाहन नहीं निकल रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि इस तरह के मामले की कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। संवाद
Trending Videos