सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 10 March 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:42 PM, 10-Mar-2026

Bihar News: कांटी में कॉन्ट्रैक्टर की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका पर ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्टर मूंटून सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
01:53 PM, 10-Mar-2026

Bihar News: सहरसा में BA के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, खिड़की से झांकते ही उड़े मकान मालिक के होश

Bihar News: सहरसा स्थित एक लॉज में मधेपुरा निवासी 19 वर्षीय छात्र प्रशांत कुमार ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह टीपी कॉलेज में बीए का छात्र था। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला।  और पढ़ें
01:31 PM, 10-Mar-2026

Bihar News: समृद्धि यात्रा से पहले शुरू हुआ मॉडल पार्क अधूरा, करोड़ों की योजना पर लटका काम

Bihar News: समस्तीपुर के केवस निजामत पंचायत में समृद्धि यात्रा के दौरान शुरू हुआ मॉडल पार्क का निर्माण अधूरा पड़ा है। करीब एक करोड़ रुपये की इस योजना का काम भुगतान नहीं मिलने के कारण रुक गया है, जिससे स्थानीय लोग नाराज हैं। और पढ़ें
01:20 PM, 10-Mar-2026

Patna News: राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब राजेंद्र सेतु के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। और पढ़ें
01:15 PM, 10-Mar-2026

Bihar News: हाजीपुर-महुआ रोड पर पलटा टेंपो, 10 लोग घायल; 5 की हालत गंभीर, PMCH रेफर

Bihar News: वैशाली जिले के हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर टेंपो पलटने से 10 लोग घायल हो गए। सभी लोग शादी से पहले गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। पांच घायलों को गंभीर हालत में पटना PMCH रेफर किया गया है। घायलों ने अस्पताल में डॉक्टर और स्ट्रेचर नहीं मिलने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
01:08 PM, 10-Mar-2026

Bihar: दिल्ली में नालंदा के युवक की मौत, भाई ने साले और साढ़ू पर लगाया आरोप, पत्नी बोली- नशे से गई जान

Bihar: दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में नालंदा के युवक नीतीश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी ने इसे शराब के अत्यधिक सेवन से हुई मौत बताया है, जबकि भाई ने साले और साढ़ू पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:58 PM, 10-Mar-2026

Bihar News: सात साल के मासूम की हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग के विवाद में आरोपी ने कुल्हाड़ी से की थी हत्या

Bihar News: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में 7 साल के बच्चे की हत्या कर शव को मिट्टी में गाड़ देने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी सिकिंदर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने प्रेम-प्रसंग के विवाद में बच्चे की हत्या कर दी थी। और पढ़ें
12:45 PM, 10-Mar-2026

Bihar News: पैक्स अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चेहरे में गोली लगने से गंभीर; हायर सेंटर रेफर

Bihar News: पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र में पैक्स अध्यक्ष मंटू बोशाक पर नकाबपोश अपराधियों ने चलती बाइक पर फायरिंग कर दी। घटना में उनके चेहरे पर गोली लगी, जिसके बाद उन्हें दालकोला के अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
12:15 PM, 10-Mar-2026

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी कर पाएंगे खेला? भूमिहार फैक्टर ने क्यों बढ़ाई NDA की टेंशन

Bihar News: विधानसभा में खराब प्रदर्शन के बाद राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव राज्यसभा चुनाव में हर हाल में एक सीट पर जीत चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने सियासी बिसात बिछा दी है। इससे एनडीए की टेंशन बढ़ गई है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला... और पढ़ें
11:58 AM, 10-Mar-2026

Bihar News: हजरत अली की शहादत पर निकला मातमी जुलूस, बांटी गईं अयातुल्लाह खामेनेई की तस्वीरें

Bihar News: मुजफ्फरपुर में हजरत अली की शहादत की याद में देर रात मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान मजलिस आयोजित कर हजरत अली के जीवन और शहादत को याद किया गया। कार्यक्रम में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनैई की तस्वीरें भी बांटी गईं। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed