{"_id":"69afec3b97ebf00a2105d17b","slug":"police-encounter-in-bhadohi-three-criminals-accused-of-robbery-and-snatching-arrested-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भदोही में पुलिस मुठभेड़, लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भदोही में पुलिस मुठभेड़, लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Bhadohi News: भदोही जिले में औराई पुलिस व एसओजी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने कोठरा बाइपास के पास से तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भदोही जिले की कोतवाली पुलिस ने लूट-छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को कोठरा बाइपास के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। तीनों बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित है। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
Trending Videos
क्या है मामला
औराई पुलिस और एसओजी की टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट और छिनैती के इरादे से कोठरा बाइपास के पास खड़े हैं। रात के करीब 02:10 बजे कोठरा बाईपास के पास पहुंची पुलिस को तीन बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; बलिया में किशोर की हत्या: बरात जाने के लिए घर से निकला, बगीचे में खून से लथपथ मिला शव; पास में पड़ा था ईंट
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पंकज राव, सर्वेश सिंह और र सकलेन निवासी कुशीनगर को गिरफ्तार किया। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इन पर विभिन्न जनपदों में क्रमशः 28, 13 और 27 मामले दर्ज हैं। इनके अपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।
