सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police encounter in Bhadohi three criminals accused of robbery and snatching arrested

UP: भदोही में पुलिस मुठभेड़, लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 10 Mar 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: भदोही जिले में औराई पुलिस व एसओजी की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने कोठरा बाइपास के पास से तीन बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। 

Police encounter in Bhadohi three criminals accused of robbery and snatching arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली पुलिस ने लूट-छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को कोठरा बाइपास के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। तीनों बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित है। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। 

Trending Videos


क्या है मामला
औराई पुलिस और एसओजी की टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट और छिनैती के इरादे से कोठरा बाइपास के पास खड़े हैं। रात के करीब 02:10 बजे कोठरा बाईपास के पास पहुंची पुलिस को तीन बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बलिया में किशोर की हत्या: बरात जाने के लिए घर से निकला, बगीचे में खून से लथपथ मिला शव; पास में पड़ा था ईंट

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पंकज राव, सर्वेश सिंह और र सकलेन निवासी कुशीनगर को गिरफ्तार किया। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इन पर विभिन्न जनपदों में क्रमशः 28, 13 और 27 मामले दर्ज हैं। इनके अपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed