{"_id":"69afec15f781c3f7c30d1be2","slug":"video-crowds-of-patients-gathered-at-the-district-hospital-in-budaun-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, एक दिन में करीब 2000 की ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, एक दिन में करीब 2000 की ओपीडी
Mukesh Kumar
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:31 PM IST
Link Copied
बदायूं के जिला अस्पताल में मंगलवार को अन्य दिनों की अपेक्षा मरीजों की अधिक भीड़ देखने को मिली। इलाज और जांच कराने के लिए सुबह से ही अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मंगलवार को करीब 2000 मरीजों की ओपीडी दर्ज की गई, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है।
अस्पताल में पर्चा बनवाने, जांच कराने और डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ के कारण अस्पताल परिसर में अव्यवस्था जैसी स्थिति भी देखने को मिली। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीज सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, खांसी, बुखार और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके अलावा वायरल संक्रमण के मरीज भी लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों को मौसम के अनुसार खान-पान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए मरीजों के इलाज और जांच की व्यवस्था सुचारु रूप से कराई जा रही है, ताकि किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।