सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather update fog prevailed and mist during the day in bareilly

Weather Update: सुबह छाया रहा कोहरा... दिन में धुंध, रुहेलखंड में मौसम के अजब रंग देख हैरत में लोग

अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Mar 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Weather News: होली के बाद रुहेलखंड क्षेत्र में मौसम के अजब रंग देखने को मिल रहे हैं। बरेली और बदायूं जिले में मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन में धुंध और हल्के बादल छाए रहे। पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले में भी ऐसा ही मौसम रहा।  

weather update fog prevailed and mist during the day in bareilly
बदायूं में सुबह छाया रहा कोहरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बरेली समेत आसपास के जिलों में मंगलवार को मौसम के अजब रंग देखने को मिले। सुबह कोहरा छाया रहा तो दिन में धुंध छाने से लोग हैरत में पड़ गए। बरेली के बिथरी चैनपुर, बारादरी, आंवला और सिरौली आदि इलाकों में सुबह के वक्त बेमौसम कोहरा छाया रहा। दिन में धुंध छाने से जनजीवन पर असर पड़ा।

Trending Videos


अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार 
बरेली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 14 मार्च तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद बारिश होने के आसार बन रहे हैं। बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले में भी कमोवेश ऐसा ही मौसम रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के संकेत
बदायूं जिले में मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह के समय हल्का कोहरा छा गया और वातावरण में धुंध बनी रही। इसके साथ ही बादलों की चादर भी फैली रही, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत मिले। हालांकि दोपहर के समय हल्की धूप निकली, लेकिन पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही। कोहरे के कारण सुबह के समय लोगों को ठंडक का अहसास हुआ, लेकिन तापमान में खास गिरावट नहीं होने से दिन में हल्की गर्मी का असर बना रहा।

मौसम के इस बदलते मिजाज को लेकर लोगों में चर्चा रही। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी और वायरल जैसी बीमारियों के मामले भी बढ़ सकते हैं, इसलिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। सोमवार और मंगलवार दोनों दिन सुबह छह बजे कोहरा आ गया था। हालांकि सोमवार को धुंध नहीं थी। सुबह छाया कोहरा हटने के बाद पूरे दिन बादल और धुंध छाई रही।  बेमौसम आए कोहरे को लेकर लोगों में चर्चा आम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed