सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sevadar of Dhopeshwarnath temple commits suicide in Bareilly

UP News: 'किसी लड़के के साथ ऐसा न हो, मुझे इंसाफ मिले', बरेली में धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार ने दी जान

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Mar 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली के धोपेश्वरनाथ मंदिर के सेवादार ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उसका शव घर में ही फंदे से लटका मिला। मरने से पहले उसने वीडियो बनाया, जिसमें अपने परिवार, प्रेमिका और पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है। 

Sevadar of Dhopeshwarnath temple commits suicide in Bareilly
विजय राठौर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के कैंट इलाके में स्थित धोपेश्वर नाथ मंदिर के सेवादार विजय राठौर ने फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने 32 मिनट 34 सेकंड का एक वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड किया। इसमें उसने प्रेमिका के घरवालों के साथ अपने परिजनों पर भी प्रताड़ित करने व पीटने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस से झूठी शिकायत करने और पुलिस पर रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। 

Trending Videos

अब मेरे पास यही रास्ता बचा है...
यूट्यूब पर दो दिन पहले अपलोड किए गए वीडियो में विजय कहता है कि मैं आज या कल में सुसाइड कर लूंगा। बहुत परेशान हूं। पूरी-पूरी रात सो नहीं पाता हूं। मुझे मेरे घरवालों ने और जिस लड़की की वजह से सुसाइड कर रहा हूं, इन सबने मुझे इतना परेशान कर दिया है कि मेरे पास यही रास्ता बचता है। पुलिसवालों ने पैसा खाया है। मेरे खिलाफ झूठी शिकायत की गई। जबकि सबको पता था कि मैं ऐसा नहीं कर सकता हूं। किसी ने मेरे साथ अच्छा नहीं किया। 

यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में पत्नी की हत्या कर श्मशान में फेंका शव, अवैध संबंध के शक में पति ने दिया वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी मुलाकात 
विजय आगे कहता है कि वह उस लड़की से दो साल पहले धोपेश्वर नाथ मंदिर में मिला था। इंस्टाग्राम पर उससे बातचीत हो गई। मैंने उसे प्रपोज किया था। हमारे बीच में सब कुछ अच्छा चल रहा था। महाशिवरात्रि से पहले उनकी अनबन हुई। फिर एक महीने तक उसने बात नहीं की। फिर एक दिन उसने मैसेज किया कि हमारे बीच अब कुछ नहीं हो सकता है। वह उसके आगे बहुत गिड़गिड़ाया, लेकिन वह नहीं मानी। विजय ने कहा कि मैं ये वीडियो बरेली एसएसपी के पास भिजवाना चाहता हूं। मैंने सुना है वह बहुत अच्छे अफसर हैं। मरने के बाद मुझे इंसाफ मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed