{"_id":"69afc0c0c713d860dc017bbf","slug":"wife-murdered-on-suspicion-of-illicit-relationship-by-husband-in-bareilly-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली में पत्नी की हत्या कर श्मशान में फेंका शव, अवैध संबंध के शक में पति ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली में पत्नी की हत्या कर श्मशान में फेंका शव, अवैध संबंध के शक में पति ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:50 PM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के भुता क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव श्मशान में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव रावलकलां में सोमवार देर रात 30 साल की मंजू देवी की उसके पति भीमसेन ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर मंगलवार तड़के ही उसका शव ले जाकर गांव की श्मशान भूमि में फेंक दिया। सुबह ग्रामीण वहां से गुजरे तो महिला का शव देखकर दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक गांव रावलकलां निवासी भीमसेन की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने पीलीभीत जिले के एक गांव निवासी मंजू देवी से शादी कर ली। बताया गया है कि भीमसेन पत्नी मंजू देवी पर शक करता था। उसे लगता था कि मंजू देवी के किसी युवक से संबंध हैं।
यह भी पढ़ें- UP: बरेली में शादी के तीन माह बाद नवविवाहिता की मौत, शाम को विदा होकर आई, रात में फंदे से लटका मिला शव
यह भी पढ़ें- UP: बरेली में शादी के तीन माह बाद नवविवाहिता की मौत, शाम को विदा होकर आई, रात में फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
शरीर पर गंभीर चोटों के निशान
अवैध संबंधों के शक में उसने मंजू की हत्या कर दी और शव को श्मशाम भूमि में फेंक दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की। मंजू के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। जिससे लग रहा है कि उसे बेरहमी से पीटा गया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
संबंधित वीडियो