सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 26 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 26 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:18 PM, 26-May-2026

Bihar: नई बाइक खरीदने गया था युवक, लौटते वक्त सड़क हादसे ने छीन ली जिंदगी, घर पहुंचा पहुंचा बेटे का शव

Bihar: मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में नई बाइक खरीदकर लौट रहे 25 वर्षीय मनजीत शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बाइक स्टेट हाईवे-58 पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
10:12 PM, 26-May-2026

Bihar: जमीन बेचकर दिए पैसे, फिर भी नहीं बची बेटी; दो महीने पहले की थी लव मैरिज, अब कफन में मिली रूपा

Bihar: जहानाबाद के बाजितपुर गांव में दो महीने पहले प्रेम विवाह करने वाली 22 वर्षीय रूपा देवी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिलीं। परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार पति की तलाश में छापेमारी कर रही है। और पढ़ें
09:33 PM, 26-May-2026

Ritu Jaiswal : कौन हैं भाजपा में आईं रितु जायसवाल? आते ही BJP का नाम बदल डाला, फिर खुद भी हंसने लगीं

Bihar : वह उस समय अति उत्साहित थीं या नर्वस, यह तो वाही समझें। लेकिन इस घटना के कारण सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है। हालांकि कुछ ही देर में वह मुखर रूप से अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मुझे डर नहीं लगता। और पढ़ें
09:01 PM, 26-May-2026

Bihar: एसकेएमसीएच में ट्रॉली कर्मियों का बवाल! इमरजेंसी सेवा ठप, बहाली में 20 हजार रुपये मांगने का आरोप

Bihar: मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में ट्रॉली कर्मियों ने बहाली प्रक्रिया में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जमकर हंगामा किया। कर्मियों ने इमरजेंसी वार्ड के सामने ट्रॉली लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो गईं।  और पढ़ें
08:45 PM, 26-May-2026

Bihar : बिहार पुलिस के छह सीनियर आईपीएस अधिकारी केंद्र में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, IG रैंक के लिए हुए चयनित

Bihar : बिहार पुलिस के छह सीनियर आईपीएस अधिकारी अब केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। आईजी रैंक के लिए इनका चयन किया गया है। इन अधिकारियों को बिहार सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही दिल्ली में पोस्टिंग दे दी जाएगी। और पढ़ें
08:42 PM, 26-May-2026

Bihar: RJD के मुस्लिम MLC ने खेला बड़ा दांव! गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की उठाई मांग, प्रधानमंत्री को लिखा खत

Bihar: समस्तीपुर से राजद के विधान पार्षद मोहम्मद सोहैब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है। सोहैब ने दावा किया कि इससे गौ-संरक्षण को मजबूती मिलेगी और लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:48 PM, 26-May-2026

Patna: सिर्फ 5 घंटे में खुल गया चोरी का राज! पुलिस ने दबोचा शातिर, दो नाबालिग भी पकड़े गए

Patna: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित भदौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक मामले का महज पांच घंटे में खुलासा कर दिया। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो नाबालिगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी भी बरामद कर ली है। और पढ़ें
07:34 PM, 26-May-2026

Bihar: बिहार को मिली सौगात; पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट के रनवे होंगे लंबे, दरभंगा बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Bihar: नई दिल्ली में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट के रनवे विस्तार, दरभंगा को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने, पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल निर्माण और राजगीर समेत कई शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने पर चर्चा हुई। और पढ़ें
07:17 PM, 26-May-2026

Bihar: जमीन विवाद में खूनी खेल! सगे पाटीदारों ने तलवार से महिला को काट डाला, बहु समेत तीन घायल

Bihar: सीवान में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सगे पाटीदारों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में तलवार से हमला कर 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें
07:14 PM, 26-May-2026

Bihar News: 211 डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई शुरू करने की तारीख आई; सीएम सम्राट ने विक्रमशिला के लिए क्या बताया?

Bihar Degree College: लंबे समय से कई प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाने की मांग हो रही थी। अब बिहार सरकार ने इस मामले में बड़ा फैसला लिया है। साथ ही नए महाविद्यालयों की स्थापना, शिक्षकों की बहाली, रिसर्च सेंटरों के पुनर्गठन और विक्रमशिला विश्वविद्यालय के पुनर्स्थापन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed