सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 27 May 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 27 May 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:19 PM, 27-May-2026

Bihar: दरभंगा-मधुबनी में BDO के ठिकानों पर EOU की बड़ी छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच तेज

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दरभंगा और मधुबनी में BDO चंद्र मोहन पासवान के कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान प्रखंड कार्यालय, सरकारी और निजी आवास, रिश्तेदार की दुकान, पैतृक घर, मॉल और नर्सिंग होम समेत कई जगहों से अहम दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की गई। और पढ़ें
05:46 PM, 27-May-2026

Bihar Cabinet : सम्राट चौधरी कैबिनेट ने 27 एजेंडों पर लगाई मुहर; आपके लिए बिहार सरकार ने आज क्या किया?

Cabinet Meeting : मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर कहा गया कि सरकार अगले पांच साल में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने के वादे की दिशा में काम कर रही है। इस दिशा में कुछ अहम प्रस्ताव पर मुहर लगाए गए हैं। आइये जानते हैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगाई... और पढ़ें
Trending Videos
05:36 PM, 27-May-2026

Bihar Police : सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 19838 को मिलेगी वर्दी; कैसे देखेंगे रिजल्ट?

Police Constable Result : आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बिहार में सिपाहियों की भर्ती पर मुहर लग गई। 19838 अभ्यर्थियों को सिपाही की वर्दी मिलेगी। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बुधवार को रिजल्ट जारी किया। और पढ़ें
04:47 PM, 27-May-2026

Bihar News: बिजली नहीं, पानी नहीं... आखिर सड़क पर क्यों उतर आए भागलपुर के लोग?

भागलपुर के जब्बारचक इलाके में लगातार तीन दिनों से बिजली और पेयजल संकट से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली ठप होने से पानी की समस्या भी गहरा गई थी। और पढ़ें
04:38 PM, 27-May-2026

CSBC: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी; यहां देखें 19,838 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची

Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के 19,838 पदों के लिए केंद्रीय चयन पर्षद ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत हुई थी। चयनित अभ्यर्थियों की सूची डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक नीचे उपलब्ध है।
  और पढ़ें
04:20 PM, 27-May-2026

Bihar: विधायक अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, गोपालगंज पुलिस ने कोर्ट से मांगी गंभीर धाराएं जोड़ने की अनुमति

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गोपालगंज पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता की दो गंभीर गैर-जमानती धाराएं जोड़ने के लिए अदालत में अर्जी दी है। पुलिस ने धारा 111 (संगठित अपराध) और धारा 196 (समूहों के बीच वैमनस्य फैलाना) लगाने की मांग की है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
04:00 PM, 27-May-2026

SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या बोले मनोज झा? |Manoj Jha on Supreme Court's Decision on SIR

SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या बोले मनोज झा? |Manoj Jha on Supreme Court's Decision on SIR और पढ़ें
03:49 PM, 27-May-2026

RJD के मुस्लिम MLC मोहम्मद सोहैब ने उठाई गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग | Mohammad Qari Sohaib

RJD के मुस्लिम MLC मोहम्मद सोहैब ने उठाई गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग | Mohammad Qari Sohaib और पढ़ें
03:37 PM, 27-May-2026

Bihar: सिविल सर्जन पर भ्रष्टाचार के आरोप, डीएम ने गठित की जांच कमेटी, आईएमए के आरोपों के बाद प्रशासन हरकत में

मधेपुरा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार पर लगाए गए भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोपों के बाद डीएम अभिषेक रंजन ने जांच कमेटी गठित कर दी है। और पढ़ें
03:33 PM, 27-May-2026

Bihar: साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, फ्रेंचाइजी की आड़ में ग्राहकों और कंपनी दोनों को लगाते थे चूना

मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा किया है, जो एक निजी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर ग्राहकों और कंपनी दोनों के साथ ठगी कर रहा था। गिरोह का सक्रिय सदस्य मो. चांद गिरफ्तार किया गया है, जबकि मास्टरमाइंड अभी फरार है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed