सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Sandeep Hangs Himself After Father Calls the Police; Chaos Ensues Following the Death of the Only Son

शराब के नशे में बेटा बना हैवान: पिता ने बुलाई पुलिस तो संदीप ने फंदा लगा दी जान, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 27 May 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Chitrakoot News: बेटे ने नशे में पिता की पिटाई की। अक्सर नशे में विवाद करता था। पिता ने पुलिस बुलाई तो बेटे ने मौत को गले लगा लिया।

Sandeep Hangs Himself After Father Calls the Police; Chaos Ensues Following the Death of the Only Son
पोस्टमार्टम हाउस में विलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मछारिया गांव में शराब के नशे में बेटे ने पिता की पिटाई की। पिता ने पुलिस बुला ली। पुलिस को देखते ही बेटे ने फंदा लगा जान दे दी। इकलौते बेटे की मौत के बाद मां पिता को जिम्मेदार ठहरा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मछारिया गांव निवासी अमृत लाल जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को शाम को बेटा संदीप कुमार (30) शराब के नशे में घर आया तो उसने डांटना शुरू कर दिया। नाराज बेटे ने उसे पीटते हुए जमीन पर गिरा दिया।
Trending Videos


उसने रात करीब 11 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ देर में पीआरवी पहुंची और पिता से पूछताछ कर रही थी। पुलिस को देखते ही बेटे ने बरामदे में जाकर फंदा लगा लिया। जबतक किसी को पता चलता तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। पिता ने बताया कि बेटा अक्सर शराब के नशे में विवाद करता था। कई बार पुलिस से शिकायत भी कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब व गांजे का लती था युवक
पहले भी बेटा फंदा लगाने का प्रयास कर चुका है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि युवक शराब व गांजे का लती था। मना करने पर माता-पिता को पीटता था। रात में पीआरवी पहुंची तो युवक फंदा से लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed