{"_id":"6a16eb6e6a5209345c0b6d12","slug":"sandeep-hangs-himself-after-father-calls-the-police-chaos-ensues-following-the-death-of-the-only-son-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में बेटा बना हैवान: पिता ने बुलाई पुलिस तो संदीप ने फंदा लगा दी जान, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में बेटा बना हैवान: पिता ने बुलाई पुलिस तो संदीप ने फंदा लगा दी जान, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 27 May 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Chitrakoot News: बेटे ने नशे में पिता की पिटाई की। अक्सर नशे में विवाद करता था। पिता ने पुलिस बुलाई तो बेटे ने मौत को गले लगा लिया।
पोस्टमार्टम हाउस में विलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मछारिया गांव में शराब के नशे में बेटे ने पिता की पिटाई की। पिता ने पुलिस बुला ली। पुलिस को देखते ही बेटे ने फंदा लगा जान दे दी। इकलौते बेटे की मौत के बाद मां पिता को जिम्मेदार ठहरा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मछारिया गांव निवासी अमृत लाल जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को शाम को बेटा संदीप कुमार (30) शराब के नशे में घर आया तो उसने डांटना शुरू कर दिया। नाराज बेटे ने उसे पीटते हुए जमीन पर गिरा दिया।
उसने रात करीब 11 बजे पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ देर में पीआरवी पहुंची और पिता से पूछताछ कर रही थी। पुलिस को देखते ही बेटे ने बरामदे में जाकर फंदा लगा लिया। जबतक किसी को पता चलता तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। पिता ने बताया कि बेटा अक्सर शराब के नशे में विवाद करता था। कई बार पुलिस से शिकायत भी कर चुका था।
Trending Videos

शराब व गांजे का लती था युवक
पहले भी बेटा फंदा लगाने का प्रयास कर चुका है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि युवक शराब व गांजे का लती था। मना करने पर माता-पिता को पीटता था। रात में पीआरवी पहुंची तो युवक फंदा से लटक रहा था।
पहले भी बेटा फंदा लगाने का प्रयास कर चुका है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि युवक शराब व गांजे का लती था। मना करने पर माता-पिता को पीटता था। रात में पीआरवी पहुंची तो युवक फंदा से लटक रहा था।