{"_id":"6a15efb8ee721c0c6c0b0c0a","slug":"consumers-are-troubled-by-power-cuts-in-the-scorching-heat-chitrakoot-news-c-212-1-bnd1017-147177-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 27 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। भीषण गर्मी में बिजली विभाग की कटौती से लोग परेशान हैं। सुबह होते ही बिजली आने- जाने का खेल शुरू हो जाता है। हालत यह कि एक घंटे में कम से कम चार बार पांच बार ट्रिपिंग होती है। कभी दो घंटे व कभी आधे घंटे तक बिजली नहीं आती है। ऐसे में उपभोक्ता परेशान हैं।
शहर के कुबेरगंज के ऋृषि दुबे, पंकज कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह सात बजे से 11 बजे के बीच दो बार बिजली की कटौती की गई। राकेश अग्रवाल, शिवा अवस्थी ने बताया कि रात के समय बिजली की आपूर्ति अधिक बंद होती है। बल्दाऊगंज निवासी पूर्व सभासद रमेश सोनी ने बताया कि बिजली की आपूर्ति इस समय खूब कटौती हो रही है। इसके चलते रातों की नींद हराम है।
मानिकपुर क्षेत्र के गिदुरहा गांव के रजनीश तिवारी ने बताया कि एक सप्ताह से बिजली की कटौती अधिक हो रही है। दिन व रात में कई बार बिजली जाती है। बताया कि सोमवार की सुबह 8 बजे बिजली गई थी। इसके बाद 10:20 बजे आई। सेमरदहा गांव के रामकरन ने बताया कि सोमवार की रात को एक बजे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई है। इसके बाद तीन बजे बहाल हुई। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उपकरण खराब होने पर ही बिजली बंद होती है। प्रयास किया जा जा रहा कि निरंतर बिजली की आपूर्ति जारी रहे।
विज्ञापन
Trending Videos