सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The security guard was strangled to death

Chitrakoot News: गला दबाकर की गई थी सिक्योरिटी गार्ड की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 27 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The security guard was strangled to death
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवा के पास मिले युवक के शव की पहचान एमपी के रीवा जिले निवासी सिक्योरिटी गार्ड के रूप में परिजनों ने की। वहीं पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। वहीं अब तक मृतक गार्ड की नई बुलेट बाइक और साथ गए ठेकेदार के पार्टनर का सुराग नहीं लग सका है। रैपुरा पुलिस का कहना है कि रीवा में ही उसकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी। वहीं पर ही गुमशुदगी को तरमीम किया जाएगा।
Trending Videos




रीवा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी धर्मेंद्र सेन ने बताया कि उसका बेटा अनूप सेन (21) रीवा में ही अनिका सिक्योरिटी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था, जो 18 मई की दोपहर 1:30 बजे घर से ड्यूटी जाने के लिए नई बुलेट बाइक से निकला था, शाम को फोन से बताया था कि वह ठेकेदार के पार्टनर यशवंत चतुर्वेदी के साथ बैकुंठपुर जा रहा है। इसके बाद लौट कर नहीं आया। पुलिस से शिकायत की, तो पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, इस पर चित्रकूट के राजापुर क्षेत्र में लोकेशन दिखाई दी। जिसके बाद परिजनों की मदद से पुलिस ने शव की तलाश शुरू की। कपड़े और पैर के नाखून से परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों ने ठेकेदार समेत तीन पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक परिवार में अकेला पुत्र था और उसकी तीन बहनें हैं। पिता सैलून की दुकान चलाते हैं। आरोप लगाया कि दोनों ठेकेदार व उसकी पत्नी ने मिलकर हत्या की है। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। परिजनों ने रीवा में गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहां ही गुमशुदगी को हत्या में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed