{"_id":"6a16eb73286c8086f0073800","slug":"baghpat-brother-did-wrong-with-the-girl-dragged-her-into-the-room-slapped-her-when-she-protested-fir-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: चचेरी बहन से दुष्कर्म कर फरार हो गया तहेरा भाई, खींचकर कमरे में ले गया, विरोध करने पर मारे चांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: चचेरी बहन से दुष्कर्म कर फरार हो गया तहेरा भाई, खींचकर कमरे में ले गया, विरोध करने पर मारे चांटे
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 27 May 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार
अमीनगर सराय में सुहेल नाम के युवक ने अपनी चचेरी बहन को ही शिकार बना लिया। किशोरी रोती रही, गिड़गिड़ाती रही मगर युवक नहीं माना। पुलिस ने आरोपी सुहेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और उसकी तलाश की जा रही है।
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बागपत जिले के अमीनगर सराय क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां तहेरे भाई ने अपनी नाबालिग किशोरी को कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।
Trending Videos
शिकायतकर्ता पिता ने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार शाम पड़ोस में खेल रही थी। इसी दौरान घर के बाहर कबाड़ी की दुकान पर बैठा उसके बड़ा भाई का बेटा सुहेल, किशोरी को किसी बहाने से अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि कमरे में ले जाकर सुहेल ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई की। चांटे मारे और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों को दी घटना की जानकारी
दुष्कर्म के बाद आरोपी के भाग जाने पर परिवार वाले किशोरी को तलाशते हुए वहां पहुंचे। किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उनके होश उड़ गए।
दुष्कर्म के बाद आरोपी के भाग जाने पर परिवार वाले किशोरी को तलाशते हुए वहां पहुंचे। किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उनके होश उड़ गए।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी सुहेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
ये भी देखें...
ईरान-अमेरिका तनाव का असर: सऊदी, ईरान और इराक को बासमती चावल की आपूर्ति प्रभावित, बंदरगाहों पर अटका माल