सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Brother did wrong with the girl, dragged her into the room, slapped her when she protested; FIR

Baghpat: चचेरी बहन से दुष्कर्म कर फरार हो गया तहेरा भाई, खींचकर कमरे में ले गया, विरोध करने पर मारे चांटे

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 27 May 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

अमीनगर सराय में सुहेल नाम के युवक ने अपनी चचेरी बहन को ही शिकार बना लिया। किशोरी रोती रही, गिड़गिड़ाती रही मगर युवक नहीं माना। पुलिस ने आरोपी सुहेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और उसकी तलाश की जा रही है।  

Baghpat: Brother did wrong with the girl, dragged her into the room, slapped her when she protested; FIR
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जिले के अमीनगर सराय क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां तहेरे भाई ने अपनी नाबालिग किशोरी को कमरे में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।
Trending Videos

 

शिकायतकर्ता पिता ने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार शाम पड़ोस में खेल रही थी। इसी दौरान घर के बाहर कबाड़ी की दुकान पर बैठा उसके बड़ा भाई का बेटा सुहेल, किशोरी को किसी बहाने से अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि कमरे में ले जाकर सुहेल ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई की। चांटे मारे और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को दी घटना की जानकारी
दुष्कर्म के बाद आरोपी के भाग जाने पर परिवार वाले किशोरी को तलाशते हुए वहां पहुंचे। किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उनके होश उड़ गए।
 
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी सुहेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ये भी देखें...
ईरान-अमेरिका तनाव का असर: सऊदी, ईरान और इराक को बासमती चावल की आपूर्ति प्रभावित, बंदरगाहों पर अटका माल


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed