सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: इंस्टाग्राम पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी में सात गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
बागपत। इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन देकर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह में शामिल युवती समेत सात ठगों को साइबर सेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 42 हजार रुपये, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन, लैपटॉप और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए। गिरोह के सदस्य देशभर के दो हजार लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश और बिहार के 25 लोगों ने भारत सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल पर साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज कराईं थीं, जिनमें आठ मोबाइल नंबरों का प्रयोग किया गया था। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल साइटों पर आसानी से लोन दिलाने के विज्ञापन पर मिले नंबर पर उन्होंने संपर्क किया तो उन्हें लोन की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। इसके बाद फाइल चार्ज के 4200 रुपये क्यूआर कोड भेजकर ट्रांसफर कराए गए। इसी तरह अन्य प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15-20 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए, लेकिन लोन नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि साइबर ठगी में शामिल मोबाइल नंबर जिले में संचालित मिले। मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास से दो गाड़ियों में सवार नदीम, अतीक, शौकीन निवासी सिंघावली जिला मेरठ, शाहरुख निवासी नंगला रुद्र खतौली जिला मुजफ्फरनगर, मतीन निवासी पटौदी जिला गुरुग्राम, अभिषेक निवासी मोहल्ला हनुमान नगर मोदीनगर जिला गाजियाबाद और रिया शर्मा निवासी हिसावदा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि नदीम, अतीक और शौकीन ठगी के मास्टरमाइंड हैं, जो वर्ष 2016 से अब तक दो हजार से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं। भोपाल के व्यक्ति की शिकायत पर पूरे मामले की जांच शुरू की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बैंक के एजेंट बनाने और लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने की बात कही। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed