{"_id":"6a290eba7eb4eacfb90eb238","slug":"double-murder-in-up-in-25-seconds-constant-threats-no-police-protection-emboldened-the-history-sheeter-2026-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:17 PM IST
सार
ट्रिपल मर्डर से बागपत दहल उठा। पिता और पुत्र की हत्या के बाद भीड़ ने बदमाश को भी मार डाला। धमकी मिलने पर व्यापारी बार-बार सुरक्षा मांगता रहा, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जमानत पर आने के बाद हिस्ट्रीशीटर ने वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
1 of 13
baghpat murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बागपत के बड़ौत में मंगलवार शाम को लगभग पौने छह बजे टेंट व्यापारी सोहनलाल (60) और उनके इकलौते बेटे विकास (28) की दुकान में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से बाइक सवार राहगीर रोहित निवासी पट्टी चौधरान भी घायल है।
हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने 10 साल पहले हुई अपने भाई कपिल की हत्या की रंजिश में अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने वरुण लुहारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाते हुए वरुण ने भी दम तोड़ दिया।
मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दस साल पहले शुरू हुई रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की धमकी मिलने पर व्यापारी ने पुलिस से कई बार सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन सुरक्षा नहीं मिली। इसलिए ही हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की हिम्मत बढ़ गई। इसके बाद मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ खुलेआम व्यापारी सोहनलाल और उसके इकलौते बेटे विकास की हत्या कर परिवार उजाड़ दिया।
2 of 13
बड़ौत में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस और भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वर्ष 2016 में रंगदारी मांगने और मारपीट के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आने के छह-सात दिन बाद ही हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने खूनी खेल खेल दिया था। उस समय वरुण लुहारी ने अपने भाई कपिल समेत अन्य बदमाशों के साथ मिलकर टेंट व्यापारी के बेटे विकास और उनके साथी राजेश पर गोलियां चला दी थीं। जिसके जवाब में व्यापारी ने भी फायरिंग की।
गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर के भाई कपिल की मौत हो गई, जबकि वरुण ने वहां से भागकर जान बचाई। कपिल की हत्या का बदला लेने के लिए हिस्ट्रीशीटर वरुण ने कई बार व्यापारी सोहनलाल को धमकी दी। इससे भयभीत व्यापारी सोहनलाल ने पुलिस अफसरों से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
परिजनों के अनुसार पिछले दस साल में व्यापारी सोहनलाल ने कई बार अफसरों से शिकायत की। व्यापारी को सुरक्षा नहीं मिलने से हिस्ट्रीशीटर के हौसले बुलंद हो गए और मंगलवार शाम को इस तरह खुलेआम घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
5 of 13
सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वरुण को गोली मारने की वीडियो हो रही वायरल
बड़ौत में घटना के बाद एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी सड़क के किनारे घायल हालत में पड़ा है। इसी दाैरान एक व्यक्ति आकर उसे पिस्टल से गोली मारता है। वह व्यक्ति कौन है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी कि गोली मारने वाला कौन है। वरुण को भी गोली लगी हुई थी और उसे यहां से मेरठ मेडिकल में रेफर किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।