सब्सक्राइब करें

यूपी ट्रिपल मर्डर: पिता की जान बचाने को बदमाशों से भिड़ा विकास, फरवरी में हुई शादी, चार माह में उजड़ गई दुनिया

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 10 Jun 2026 02:24 PM IST
सार

बागपत के बड़ौत में हुई पिता-पुत्र की हत्या की जांच जारी है। जांच में सामने आया है कि हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने दुकान पर बैठे व्यापारी पर गोलियां चलानी शुरू कीं तो बेटा विकास उन्हें बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गया था। विकास ने वरुण को धक्का देकर गिराया, तभी दूसरे बदमाश ने सटाकर गोली मार दी। इससे विकास की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Double murder in UP Vikas had clashed with miscreants to save his father life he had got married in February
Double murder in UP - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बागपत के बड़ौत में मंगलवार को टेंट व्यापारी सोहनलाल (60) और उनके इकलौते बेटे विकास (28) की दुकान में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से बाइक सवार राहगीर रोहित निवासी पट्टी चौधरान भी घायल है। हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने 10 साल पहले हुई अपने भाई कपिल की हत्या की रंजिश में अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने वरुण लुहारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाते हुए वरुण ने भी दम तोड़ दिया।


जांच में यह बात भी सामने आई है कि हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने दुकान पर बैठे व्यापारी पर गोलियां चलानी शुरू कीं तो बेटा उन्हें बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गया। विकास ने वरुण को धक्का देकर गिराया, तभी दूसरे बदमाश ने सटाकर गोली मार दी। इससे विकास की भी मौत हो गई। घटना के समय टेंट व्यापारी सोहनलाल अकेले ही दुकान पर बैठे हुए थे। वहीं दुकान के बाहर कुछ ग्राहक खड़े थे। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी पिस्टल लेकर वहां पहुंचा और सोहनलाल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। 
Double murder in UP Vikas had clashed with miscreants to save his father life he had got married in February
विकास की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोलियों की आवाज सुनकर विकास दौड़ता हुआ बाहर आया और वरुण से भिड़ गया। विकास ने धक्का देकर वरुण से पिस्टल छीनने की कोशिश की, तभी दूसरे बदमाश ने विकास को गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर लोग भी इकट्ठा हो गई। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

 
Double murder in UP Vikas had clashed with miscreants to save his father life he had got married in February
सोहनलाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरवरी में हुई थी शादी, चार माह में उजड़ गई दुनिया
टेंट व्यापारी सोहनलाल के इकलौते बेटे विकास की शादी फरवरी माह में हरिद्वार की रहने वाली नेहा के साथ हुई थी। उसकी पत्नी दो माह की गर्भवती है। शादी के चार माह बाद ही विकास की हत्या से नेहा की दुनिया ही उजड़ गई। उधर, पति और बेटे की हत्या के बाद उषा देवी बेहोश हो गई, जिन्हें परिजनों ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Double murder in UP Vikas had clashed with miscreants to save his father life he had got married in February
आरोपी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाइक स्टार्ट नहीं होने पर पकड़े गए वरुण लुहारी पर टूट पड़ी भीड़
व्यापारी और उनके बेटे की हत्या कर भाग रहे वरुण लुहारी का साथी बाइक स्टार्ट करने लगा, लेकिन वह स्टार्ट नहीं हुई। लोगों ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वरुण लुहारी को बचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन
Double murder in UP Vikas had clashed with miscreants to save his father life he had got married in February
बड़ौत में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस और भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्याकांड की लखनऊ तक गूंज
बड़ौत में दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड की गूंज थोड़ी ही देर में लखनऊ तक पहुंच गई। सीएम ने पूरी जानकारी लेकर अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कमिश्नर भानू चंद्र गोस्वामी व डीआईजी कलानिधि नैथानी ने भी मामले को गंभीरता से लिया और अधीनस्थों को निर्देश दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed