Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 मई के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a1657b50042efff4b0c3873","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-05-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 मई के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
06:52 PM, 27-May-2026
Bihar: बकरीद से पहले बिहार में हाई अलर्ट, सुबह 4 बजे से फ्लैग मार्च; सोशल मीडिया पर भी रहेगी पैनी नजर
बकरीद के मद्देनजर बिहार सरकार ने राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलों के डीएम, एसपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। और पढ़ें06:46 PM, 27-May-2026
Bihar News: बिहार में इको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, 9 जून को होगी ‘इकोटूरिज्म इंवेस्टर्स मीट-2026’
बिहार सरकार 9 जून को ‘इकोटूरिज्म इंवेस्टर्स मीट-2026’ आयोजित करने जा रही है, जिसका उद्देश्य राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना और निजी निवेश आकर्षित करना है। सरकार जलाशयों, डैम, तालाबों और पोखरों को पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करना चाहती है। और पढ़ें
Trending Videos
06:36 PM, 27-May-2026
Bihar News: इबोला वायरल को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट से लेकर नेपाल-बांग्लादेश बॉर्डर तक तलाशी अभियान
Ebola virus : बिहार स्वास्थ्य विभाग ने इबोला वायरस को लेकर हाई अलर्ट कर दिया है। इसको लेकर व्केंद्र सरकार भी सचेत हो चुकी है। इस वजह से खासकर एयरपोर्ट पर जाँच -पड़ताल शुरू कर दी गई है। और पढ़ें06:19 PM, 27-May-2026
Bihar: दरभंगा-मधुबनी में BDO के ठिकानों पर EOU की बड़ी छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच तेज
आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दरभंगा और मधुबनी में BDO चंद्र मोहन पासवान के कई ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान प्रखंड कार्यालय, सरकारी और निजी आवास, रिश्तेदार की दुकान, पैतृक घर, मॉल और नर्सिंग होम समेत कई जगहों से अहम दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की गई। और पढ़ें05:46 PM, 27-May-2026
Bihar Cabinet : सम्राट चौधरी कैबिनेट ने 27 एजेंडों पर लगाई मुहर; आपके लिए बिहार सरकार ने आज क्या किया?
Cabinet Meeting : मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर कहा गया कि सरकार अगले पांच साल में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने के वादे की दिशा में काम कर रही है। इस दिशा में कुछ अहम प्रस्ताव पर मुहर लगाए गए हैं। आइये जानते हैं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगाई... और पढ़ें05:36 PM, 27-May-2026
Bihar Police : सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 19838 को मिलेगी वर्दी; कैसे देखेंगे रिजल्ट?
Police Constable Result : आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बिहार में सिपाहियों की भर्ती पर मुहर लग गई। 19838 अभ्यर्थियों को सिपाही की वर्दी मिलेगी। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बुधवार को रिजल्ट जारी किया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
04:47 PM, 27-May-2026
Bihar News: बिजली नहीं, पानी नहीं... आखिर सड़क पर क्यों उतर आए भागलपुर के लोग?
भागलपुर के जब्बारचक इलाके में लगातार तीन दिनों से बिजली और पेयजल संकट से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली ठप होने से पानी की समस्या भी गहरा गई थी। और पढ़ें04:38 PM, 27-May-2026
CSBC: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का अंतिम परिणाम जारी; यहां देखें 19,838 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची
Bihar Police Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती के 19,838 पदों के लिए केंद्रीय चयन पर्षद ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत हुई थी। चयनित अभ्यर्थियों की सूची डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक नीचे उपलब्ध है।और पढ़ें
04:20 PM, 27-May-2026
Bihar: विधायक अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, गोपालगंज पुलिस ने कोर्ट से मांगी गंभीर धाराएं जोड़ने की अनुमति
मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गोपालगंज पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज मामले में भारतीय न्याय संहिता की दो गंभीर गैर-जमानती धाराएं जोड़ने के लिए अदालत में अर्जी दी है। पुलिस ने धारा 111 (संगठित अपराध) और धारा 196 (समूहों के बीच वैमनस्य फैलाना) लगाने की मांग की है। और पढ़ें04:00 PM, 27-May-2026