{"_id":"6a16f505c7dbc94be60903a3","slug":"video-in-the-jury-sister-in-law-defeats-sister-in-law-rajkanta-becomes-panchayat-head-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ज्यूरी में भाभी ने ननद को दी पटखनी, पंचायत प्रधान बनीं राजकांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ज्यूरी में भाभी ने ननद को दी पटखनी, पंचायत प्रधान बनीं राजकांता
शिमला जिले के जिला परिषद वार्ड ज्यूरी-त्यावल के अंतर्गत पहले चरण में छह पंचायतों के चुनाव में चार पंचायतों में महिला प्रधान चुनी गईं। वहीं छह पंचायतों में 26 महिला वार्ड सदस्य भी निर्वाचित होकर विकास की बागडोर संभालेंगी। ज्यूरी पंचायत में प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला भाभी राजकांता और ननद कांता नेगी के बीच रहा। भाभी राजकांता ने 635 वोट हासिल कर प्रधान चुनी गईं। जबकि ननद कांता नेगी 335 वोट के साथ दूसरे और संतोष कुमारी 207 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। 642 वोट हासिल कर प्रकाश ज्यूरी पंचायत के उप प्रधान चुने। रंगोरी पंचायत में सूरज कुमारी 343 वोट हासिल कर प्रधान चुनी गई और सुंदर सिंह निर्विरोध उप प्रधान चुने गए थे। बौंडा पंचायत में गोपू राम ने 289 वोट हासिल कर प्रधान पद और भानु प्रताप 368 वोट हासिल कर उप प्रधान चुने गए। जघोरी पंचायत में सुनीता कुमारी ने 212 वोट हासिल कर प्रधान पद और विनोद कुमार ने 240 वोट हासिल कर उप प्रधान पद जीता है। सरपारा पंचायत में इंद्र सिंह ने 423 वोट हासिल कर प्रधान पद और अर्जुन केदारटा ने 363 वोट हासिल कर उप प्रधान पद के लिए चुना गया है। जबकि कूट पंचायत में सुषमा देवी प्रधान पद और विक्रम सिंह उप प्रधान पद सहित पूरी पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।