{"_id":"6a16a0ee47d2cc15740659d0","slug":"video-village-heads-raised-demands-for-development-and-disaster-relief-submitted-a-memorandum-to-the-dm-in-pithoragarh-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में प्रधानों ने उठाई विकास और आपदा राहत की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में प्रधानों ने उठाई विकास और आपदा राहत की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
गायत्री जोशी
Updated Wed, 27 May 2026 01:14 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में बिण विकासखंड के प्रधानों ने जिला योजना में ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव शामिल करने, आपदा मद से राहत कार्य कराए जाने का अधिकार देने की मांग पर डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता के हितों को लेकर इन मांगों पर गौर किया जाना आवश्यक है। संगठन के अध्यक्ष भरत राम के नेतृत्व में बिण विकासखंड के ग्राम प्रधान मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम आशीष कुमार भटगाईं को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि जिला योजना के तहत स्वीकृत होने वाले विकास कार्यों में ग्राम पंचायतों के प्रस्तावों को प्राथमिकता नहीं मिल रही है। ऐसे में गांव का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सीमांत जिला आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। आपदा के समय ग्राम पंचायत को सीधे आपदा मद से राहत कार्य करने का अधिकार मिलना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो आपदा प्रभावितों को बगैर देरी के राहत पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि 15 वें वित्त की धनराशि सरकारी खातों में डंप है। प्रशासनिक बाधाओं के चलते इस धनराशि का उपयोग विकास कार्यों में नहीं हो पा रहा है। उन्होंने शीघ्र यह धनराशि विकास कार्यों में खर्च करने की मांग की। वहीं प्रधानों ने मनरेगा योजना के तहत हाजरी के लिए फेस मैपिंग की जगह इसे ऑफलाइन करने को कहा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में सूरज थापा, ऊषा तिवारी, आशा देवी, भावना भट्ट, दीपक कुमार, योगेश भट्ट, देवराज सिंह, जगदीश चंद, रवि ज्याला, सुनील कुमार सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।