{"_id":"6a16a29a43c3af13da01e2e9","slug":"video-video-aghashhata-bjal-katata-para-sapa-ka-hallbl-catavana-jaltha-sathhara-naha-haaa-ta-haga-vayapaka-paratharashana-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अघोषित बिजली कटौती पर सपा का हल्लाबोल, चेतावनी- जल्द सुधार नहीं हुआ तो होगा व्यापक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अघोषित बिजली कटौती पर सपा का हल्लाबोल, चेतावनी- जल्द सुधार नहीं हुआ तो होगा व्यापक प्रदर्शन
सुल्तानपुर: बुधवार को जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन के समीप कैम्प कार्यालय पर एकत्र होकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अनूप सांडा ने विद्युत व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, "गर्मी में जनता अघोषित कटौती से बेहाल है। अगर जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर व्यापक धरना प्रदर्शन करने को करेगी।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वह दिन में कितने घंटे बिजली देने में सक्षम है। रोस्टर बनाकर तय समय पर बिजली दी जाए ताकि जनता को राहत मिल सके। छिपकर कटौती करना जनता के साथ धोखा है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'बिजली दो या गद्दी छोड़ो' जैसे नारे लगाए। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा इस दौरान सपा के जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव, तेजिंदर सिंह बग्गा, विकास चौरसिया वैभव मिश्रा पल्लव खेतान समेत कई लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।