{"_id":"6a285edd8670d9041c0ca994","slug":"enumerators-and-supervisors-engaged-in-census-work-honored-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-158072-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों व सुपरवाइजरों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों व सुपरवाइजरों को मिला सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए गए प्रगणक व सुपर वाइजर। स्रोत-नगर पालिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारत की जनगणना-2027 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच प्रगणकों और तीन पर्यवेक्षक को मंगलवार को नगर पालिका में सम्मानित किया गया। अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्हें एक-एक पौध देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि प्रगणक प्रांजली श्रीवास्तव को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम, सुलेखा चौरसिया को द्वितीय, नुसरत अब्बास खान को तृतीय, विपिन कुमार सिंह को चतुर्थ व गजाला बानो ने पंचम स्थान मिला है। सुपरवाइजर के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खादिम हुसैन ने प्रथम, अर्चना खरे ने द्वितीय, तहसीन फात्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया है।
ईओ ने बताया कि वर्तमान समय में जनगणना का कार्य गतिमान है। इसके अंतर्गत मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य गत 22 मई से शुरू किया गया है। यह कार्य 20 जून तक चलेगा। नगर पालिका परिषद के संपूर्ण क्षेत्र को 192 ब्लॉकों में बांटते हुए कुल 192 प्रगणक व 32 सुपरवाइजर को जिम्मेदारी दी गई है। (संवाद)