सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Questions on General Knowledge and Economics posed a tough challenge

Sultanpur News: सामान्य ज्ञान और अर्थशास्त्र के सवालों ने ली कड़ी परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Questions on General Knowledge and Economics posed a tough challenge
 शहर के केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा दूसरे दिन मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में आए सामान्य ज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित व अन्य विषयों से जुड़े कुछ प्रश्न ने अभ्यर्थियों को उलझाया। अभ्यर्थियों से ज्ञानपीठ के पुरस्कार, हिंदी व्याकरण व इतिहास से जुड़े सवाल पूछे गए।

परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि अर्थशास्त्र, गणित व इतिहास से जुड़े सवाल भी कठिन रहे। लंभुआ में परीक्षा देकर निकली अंबेडकरनगर की श्रेया पांडेय ने बताया कि परीक्षा में सवाल पूछा गया था कि संविधान दिवस कब मनाया जाता है, जो काफी सरल रहा। परीक्षा देकर निकले शाहजहांपुर के विनोद त्रिपाठी ने बताया कि इतिहास से जुड़े महाराणा प्रताप व अकबर के बीच हुए युद्ध के स्थल का नाम भी पूछा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़ की अंकिता जायसवाल ने बताया कि परीक्षा में भारत में राष्ट्र व्यापी जीएसटी का विचार सर्वप्रथम अप्रत्यक्ष कर किसने प्रस्तावित किया का सवाल पूछा गया। प्रतापगढ़ के किशन ने बताया कि प्रश्नपत्र में भारत में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस कब मनाए जाने का सवाल पूछा गया था। गणित के सवाल भी काफी उलझाने वाले थे।
विज्ञापन
Trending Videos

10,336 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
सुल्तानपुर। जिले के 17 केंद्रों पर मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 10,336 अभ्यर्थी शामिल हुए। 2,816 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अधिकांश अभ्यर्थी प्रतापगढ़, गोरखपुर, बाराबंकी, शाहजहां जिले से परीक्षा देने पहुंचे थे। शहर में नगर पालिका प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों के रुकने के इंतजाम किए गए। रात्रि विश्राम के बाद दूर-दराज से आए अभ्यर्थी मंगलवार को परीक्षा में शामिल हुए।
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने दोनों पालियों में हुई परीक्षा का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, विद्युत व पेयजल सुविधा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। डीएम व एसपी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

नगर पालिका ने की रुकने की व्यवस्था तो स्वयंसेवी संगठनों ने मिटाई भूख
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार स्थित अस्थायी रैन बसेरे में 100 बिस्तर की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका के बरात घर में 500 अभ्यर्थियों के रुकने के प्रबंध किए गए हैं। भूतल पर पुरुष व प्रथम तल पर महिला अभ्यर्थियों के रुकने की व्यवस्था की गई है। रोडवेज परिसर में 100 व रेलवे स्टेशन के बरात घर में 500 लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है। कूलर व पंखे के अलावा पेयजल व प्रसाधन की व्यवस्था भी की गई है। अभ्यर्थियों के लिए गायत्री परिवार के जिला संयोजक डॉ. सुधाकर सिंह के संयोजन में दोनों समय के भोजन की व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन पर अंकुरण की टीम, बस स्टेशन पर गायत्री परिवार व सभागार में रोटरी क्लब की ओर से भोजन का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed