{"_id":"6a16a0de2a5b6a67ac0683bb","slug":"video-scheduled-castes-and-tribes-teachers-association-demonstrated-for-19-point-demands-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने 19 सूत्रीय मांगों के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने 19 सूत्रीय मांगों के लिए किया प्रदर्शन
गायत्री जोशी
Updated Wed, 27 May 2026 01:14 PM IST
Link Copied
पिथौरागढ़ में अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द उचित निर्णय लेने की मांग की। शिक्षकों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम जितेंद्र वर्मा को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि में वृद्धि करने, पात्रता नियमों में शिथिलता और समयबद्ध भुगतान, इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक कर संस्तुतियों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने, प्रत्येक वर्ष न्यायसंगत स्थानांतरण प्रक्रिया लागू करने, लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण संबंधी संवैधानिक प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित, आरक्षण रोस्टर प्रणाली का कड़ाई से पालन होना चाहिए। शिक्षकों ने कहा कि जल्द मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो लोकतांत्रिक तरीके से अन्य आंदोलनात्मक पहलकदमियां ली जाएंगी। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार, गिरीश प्रसाद, बीआर कोहली, प्रकाश मोहन, बिंदु कोहली, मुन्नी टम्टा, गीता आर्या, निर्मला कुमार, प्रकाश मोहन, पुष्कर टम्टा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।