{"_id":"6a16f4ab6a5209345c0b6d1c","slug":"modern-gym-will-improve-fitness-standards-of-soldiers-major-general-laxmikant-meerut-news-c-72-1-mct1004-153899-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों के फिटनेस मानकों को बेहतर बनाएगा आधुनिक जिम : मेजर जनरल लक्ष्मीकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों के फिटनेस मानकों को बेहतर बनाएगा आधुनिक जिम : मेजर जनरल लक्ष्मीकांत
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 27 May 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। छावनी स्थित आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में कमांडेंट मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मरदेवार और एडब्ल्यूडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. वैशाली मदरेवार ने नए आधुनिक जिम का उद्घाटन किया। सैनिकों के कल्याण, शारीरिक दक्षता और व्यावसायिक उत्कृष्टता को सुदृढ़ करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।
इससे सेना के सभी रैंकों के मध्य अनुशासन, शारीरिक सुदृढ़ता तथा उच्च मनोबल को प्रोत्साहित करने का अवसर मिलेगा। मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मदरेवार ने कहा कि आधुनिक जिम के जरिए आरवीसी सेंटर परिचालन तत्परता और सैनिक कल्याण को साथ-साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। सैनिकों की शारीरिक फिटनेस को उत्कृष्टता के अनिवार्य आधारस्तंभ के रूप में देखता है। इससे सैनिकों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ आत्मानुशासन को प्रेरणा मिलेगी। आरवीसी जिम में सैनिकों की फिटनेस मानकों को और बेहतर बनाने हेतु अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। यह जिम केवल लोहे और उपकरणों से निर्मित एक संरचना भर नहीं है, बल्कि यह आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज की प्रगतिशील सोच, आधुनिक मानकों की सजीव अभिव्यक्ति है।
Trending Videos