सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News Father and Second Wife Kill Daughter After Family Dispute UP News in Hindi

UP: बाप ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर बेटी को मार डाला, सामने आया चौंकाने वाला कारण; ये सच जानकर पुलिस भी हैरान

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 27 May 2026 09:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Meerut Crimes News Today in Hindi: यूपी के मेरठ से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां बाप ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने की वजह चौंकाने वाली है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Meerut Crime News Father and Second Wife Kill Daughter After Family Dispute UP News in Hindi
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ के भावनपुर थाना इलाके की गोकुलधाम सोसाइटी में पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी खुशी उर्फ खुशबू (17) की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह गुपचुप अंतिम संस्कार भी कर दिया। सूचना पर मंगलवार की दोपहर में हापुड़ से पहुंचे छात्रा के मामा भूपेंद्र शर्मा ने पिता कपिल भारद्वाज और सौतेली मां पिंकी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। 
Trending Videos


पुलिस ने कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में जुर्म कबूल लिया है। पुलिस को दी तहरीर में हापुड़ के पन्नापुरी निवासी भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके परिजन ने उनकी बहन प्रीति का विवाह वर्ष 2009 में कपिल भारद्वाज से किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2017 में प्रीति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनके एक बेटी खुशी और बेटा राधे है। छह माह बाद ही कपिल ने पिंकी से दूसरा विवाह कर लिया। कपिल और पिंकी गोकुलधाम सोसाइटी में रहते हैं। 

 

पिता के साथ रहते थे भांजी और भांजे
भांजी खुशी और भांजा राधे अपने पिता के साथ रह रहे थे। दोपहर तीन बजे उन्हें किसी पड़ोसी ने सूचना दी कि उनकी भांजी की मौत हो गई है। इसके बाद भूपेंद्र शर्मा अन्य परिजन के साथ पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।


 
विज्ञापन

एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि आरोपी पिता कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। कपिल ने बेटी की हत्या क्यों की इस बारे में तरह तरह की बातें कर रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 

 

पुलिस को गुमराह करते रहे आरोपी 
जुर्म कबूल करने के बाद भी आरोपी कपिल पुलिस के गुमराह करता रहा। उसका कहना था कि खुशी की स्कूल से शिकायत आती थी। वह मोबाइल चलाती थी। इसलिए उन्होंने हत्या की।

महिला पुलिसकर्मियों ने पिंकी के बयान लिए तो वह भी बीमारी से मौत की बात कहकर पुलिस को गुमराह करती रही। पिंकी से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संपत्ति में हिस्सा न देना पड़े इसलिए खुशी की हत्या की गई है। जांच में यह भी सामने आया है कि सौतेली मां के बेटी होने के बाद आरोपियों ने पहली पत्नी की बेटी के साथ उत्पीड़न शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed