{"_id":"6a16eff9ac494ea2470af048","slug":"meerut-stunts-with-10-thar-and-scorpios-on-ganga-expressway-vehicles-kept-turning-in-circles-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: गंगा एक्सप्रेसवे पर 10 थार व स्कॉर्पियो से स्टंट, गोल-गोल घुमाते रहे गाड़ियां, टोल बैरियर ताेड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: गंगा एक्सप्रेसवे पर 10 थार व स्कॉर्पियो से स्टंट, गोल-गोल घुमाते रहे गाड़ियां, टोल बैरियर ताेड़कर भागे
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 27 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार
Stunts on Expressway: खरखौदा क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर कार सवार युवकों ने टोल प्लाजा के सामने ही आधा घंटे तक खूब हुड़दंग मचाया। टोल टैक्स मांगा गया तो बैरियर तोड़कर भाग गए। इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बीच एक्सप्रेस कारों से स्टंट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Trending Videos
Video went viral: गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब 10 थार व स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों में आए युवकों ने खतरनाक स्टंट किए। इसके बाद टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर जबरन निकल गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर मेरठ की ओर से गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करने वाले इन वाहन सवारों ने खड़खड़ी टोल प्लाजा से कुछ किलोमीटर आगे जाकर यू-टर्न लिया और वापस टोल प्लाजा की ओर बढ़े। एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ियों में करीब आधे घंटे तक बेखौफ होकर स्टंट किए गए और सोशल मीडिया के लिए रील भी बनाई गईं। बीच एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों को गोल-गोल घुमाते रहे। यह सब तब हुआ, जब एक्सप्रेसवे पर हर किलोमीटर पर सुरक्षा कैमरे लगे होने का दावा किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टोल मांगने पर बैरियर तोड़कर फरार
जब ये गाड़ियां वापस टोल प्लाजा पर पहुंचीं और कर्मियों ने नियमानुसार टोल की मांग की, तो कार सवारों ने बैरियर को तोड़ दिया और बिना भुगतान किए जबरन निकल गए। इस पूरी घटना को मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
गंगा एक्सप्रेसवे को अत्याधुनिक तकनीक से लैस बताया जाता है, लेकिन इस घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा को लेकर अभी भी पुख्ता इंतजामों की कमी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हर किलोमीटर पर लगे कैमरे इन घटनाओं को रोकने में सक्षम हैं या सिर्फ रिकॉर्डिंग तक सीमित हैं?

थाना में तहरीर, जांच का आश्वासन
इस मामले में टोल प्लाजा प्रबंधन ने थाने में स्टंट करने, रील बनाने और टोल का बैरियर तोड़कर जबरन निकलने के संबंध में तहरीर दी है। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि कैमरों की फुटेज देखकर कार और उनके मालिकों की पहचान की जा रही है। आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।