फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 22 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

01:05 PM, 22-Jul-2026

Bihar : पूरे परिवार सहित 14 लोग बम धमाके में मारे गए थे, मकान में रखे थे विस्फोटक; चार साल बाद दो को सजा

Bihar News : तीन मार्च 2022 की रात बिहार के भागलपुर में एक मकान के अंदर बम धमाके में एक परिवार खत्म हो गया था। कुल 14 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में अब दो लोगों को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है।

और पढ़ें
12:42 PM, 22-Jul-2026

Bihar Police : कुख्यात वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान बिहार पुलिस पर हमला, महिला जवान घायल; वाहन क्षतिग्रस्त

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधियाघाट बाजार में मंगलवार देर शाम कुख्यात वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची खानपुर थाना पुलिस की टीम पर कथित तौर पर परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने जमकर पथराव कर दिया। पथराव में एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई, जबकि पुलिस वाहन के शीशे भी टूट गए। और पढ़ें
विज्ञापन
12:22 PM, 22-Jul-2026

Bihar: मंत्री के भरोसे से नहीं चला काम तो अध्यक्ष बोले- मेरी गारंटी है; सत्तारूढ़ विधायकों ने ही सरकार को घेरा

Bihar Vidhan Sabha : संख्या बल में विपक्ष बेहद कमजोर है और उसपर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हैं नहीं। तो, विपक्ष की कमान भी जैसे सत्ताधारी विधायकों ने संभाल रखी है। सरकार के मंत्री जवाब देने में फंस रहे। एक सवाल पर तो अध्यक्ष को गारंटी देनी पड़ी। और पढ़ें
12:17 PM, 22-Jul-2026

Bihar : पटना में पेपर लीक के विरोध में उग्र प्रदर्शन, छात्रों ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पटना के जेपी गोलंबर पर पेपर लीक के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प व पथराव के बाद हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। और पढ़ें
11:51 AM, 22-Jul-2026

Bihar : 'ऐसा करो, वरना गणित में फेल कर देंगे'- शिक्षक पर छात्राओं के आरोप, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

छपरा शहर के एक निजी विद्यालय में गणित शिक्षक पर छात्रा से कथित छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत पर उसके परिजन स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, जबकि विद्यालय प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

और पढ़ें
11:18 AM, 22-Jul-2026

Bihar: सोनम पर चार गोलियां दागने वाला कातिल बब्लू अब भी फरार, पुलिस ने जारी किया लुकआउट पोस्टर; इनाम भी घोषित

समस्तीपुर पुलिस ने अपने सोशल मीडिया (इंटरनेट मीडिया) अकाउंट के माध्यम से आम लोगों से अपील की है कि यदि आरोपी बब्लू कुमार कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई भी विश्वसनीय जानकारी मिले तो तत्काल समस्तीपुर पुलिस अथवा निकटतम थाना को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि सोनम कुमारी हत्याकांड जिले के संवेदनशील मामलों में शामिल है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
11:14 AM, 22-Jul-2026

Bihar: PM आवास प्रदर्शन पर सियासत तेज, राहुल गांधी के आचरण पर BJP ने उठाए सवाल

Bihar: PM आवास प्रदर्शन पर सियासत तेज, राहुल गांधी के आचरण पर BJP ने उठाए सवाल और पढ़ें
11:06 AM, 22-Jul-2026

Patna: PM आवास प्रदर्शन पर भड़के श्याम रजक, राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

Patna: PM आवास प्रदर्शन पर भड़के श्याम रजक, राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप और पढ़ें
10:39 AM, 22-Jul-2026

Bihar: विपक्ष की राजनीति पर दिलीप जायसवाल का वार, राहुल गांधी को भी घेरा

Bihar: विपक्ष की राजनीति पर दिलीप जायसवाल का वार, राहुल गांधी को भी घेरा और पढ़ें
10:35 AM, 22-Jul-2026

Bihar: रुपये लेकर मालिक के घर जा रहा था कर्मचारी, बदमाशों ने रास्ते में ले ली जान; आक्रोशित हुए लोग

दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र के छतवन गांव में हार्डवेयर दुकान के 21 वर्षीय कर्मचारी मो. रेहान की लूट के दौरान चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वह दुकान की बिक्री के करीब ढाई लाख रुपये मालिक के घर पहुंचाने जा रहा था। घटना के बाद पुलिस ने देर रात ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed