फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Virat Kohli and Anushka Sharma Visit Vrindavan Seek Blessings from Premanand Maharaj

UP: कीचड़ भरे रास्ते, नंगे पांव ही प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का; संत से लिया आशीर्वाद

Wed, 22 Jul 2026 01:32 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 01:32 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार को वृंदावन पहुंचे और कीचड़ भरे रास्ते से नंगे पांव चलकर यमुना विहार कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। दोनों ने करीब एक घंटे तक आश्रम में समय बिताया।

विज्ञापन
Virat Kohli and Anushka Sharma Visit Vrindavan Seek Blessings from Premanand Maharaj
गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन में विराट-अनुष्का - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार को वृंदावन पहुंचे। वह यमुना किनारे यमुना विहार कुंज नंगे पांव पहुंचकर संत का आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन


 दोनों ने यमुना बिहार कुंज आश्रम जाकर संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। बारिश के कारण आश्रम के मार्ग में भारी कीचड़ था, जिससे बचने के लिए विराट कोहली पत्नी अनुष्का का हाथ थामकर नंगे पैर पैदल ही गंतव्य तक पहुंचे। आश्रम आगमन पर संत के शिष्यों ने दोनों का पारंपरिक स्वागत किया।
विज्ञापन


विराट और अनुष्का ने करीब एक घंटे तक आश्रम में समय बिताया। वहां से बाहर निकलते समय क्रिकेटर के माथे पर चंदन का टीका और हाथ में प्रसाद देखा गया।इसके पश्चात, दोनों ने लगभग 150 मीटर दूर स्थित महाराजजी के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम में भी हाजिरी लगाई और वहां शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि गुरु पूर्णिमा से पहले ही विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा गुरु पूजन करने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed