{"_id":"6a607905e1f4ee38b60f5891","slug":"virat-kohli-and-anushka-sharma-visit-vrindavan-seek-blessings-from-premanand-maharaj-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कीचड़ भरे रास्ते, नंगे पांव ही प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का; संत से लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कीचड़ भरे रास्ते, नंगे पांव ही प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का; संत से लिया आशीर्वाद
Wed, 22 Jul 2026 01:32 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:32 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार को वृंदावन पहुंचे और कीचड़ भरे रास्ते से नंगे पांव चलकर यमुना विहार कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। दोनों ने करीब एक घंटे तक आश्रम में समय बिताया।
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन में विराट-अनुष्का
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बुधवार को वृंदावन पहुंचे। वह यमुना किनारे यमुना विहार कुंज नंगे पांव पहुंचकर संत का आशीर्वाद लिया।
दोनों ने यमुना बिहार कुंज आश्रम जाकर संत प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। बारिश के कारण आश्रम के मार्ग में भारी कीचड़ था, जिससे बचने के लिए विराट कोहली पत्नी अनुष्का का हाथ थामकर नंगे पैर पैदल ही गंतव्य तक पहुंचे। आश्रम आगमन पर संत के शिष्यों ने दोनों का पारंपरिक स्वागत किया।
विराट और अनुष्का ने करीब एक घंटे तक आश्रम में समय बिताया। वहां से बाहर निकलते समय क्रिकेटर के माथे पर चंदन का टीका और हाथ में प्रसाद देखा गया।इसके पश्चात, दोनों ने लगभग 150 मीटर दूर स्थित महाराजजी के गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम में भी हाजिरी लगाई और वहां शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि गुरु पूर्णिमा से पहले ही विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा गुरु पूजन करने आए हैं।