Live
BSEB 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए किस संकाय में किसने किया टॉप?
{"_id":"69c0ceb85f01e6e00e0c68dc","slug":"bseb-12th-result-2026-live-updates-bihar-board-intermediate-result-kab-ayega-date-official-website-topper-list-2026-03-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"BSEB 12th Result 2026 Live: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए किस संकाय में किसने किया टॉप?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar Board BSEB 12th Result 2026 Live: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का इंटरमीडिए परीक्षा परिणाम इस बार महज 25 दिनों के अंदर जारी कर दिया गया। परिणाम जारी करने से पहले राज्यभर से चिह्नित टॉपर्स को बुलाकर उनका वेरीफिकेशन भी कराया गया था।
सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें...
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:50 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board 12th Result 2026: किसने किस संकाय में किया टॉप
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने साइंस संकाय में टॉप किया है। उन्होंने 481 अंक प्राप्त किया। यह कुल अंकों का 96.20 प्रतिशत है। वहीं साक्षी कुमार (सीतामढ़ी) और सतना कुमारी (नवादा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों ने 479 अंक प्राप्त किया है। कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 479 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार यह कुल अंकों का 95.1 प्रतिशत है। इसके साथ ही सीतामढ़ी की सिद्धि शुक्ला और लखीसराय की चंद्रदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।01:44 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board 12th Result 2026: 85.19 छात्रों ने इंटर परीक्षा किया पास
बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी।
- फोटो : अमर उजाला
01:42 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board 12th Result 2026: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने क्या कहा?
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को बधाई देता हूं। साथ ही बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर और उनकी टीम को मैं बधाई देता हूं। हिन्दुस्तान में सबसे पहले उन्होंने इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। यह आठवीं बार है जब उन्होंने यह रिजल्ट जारी किया है।01:40 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट
बिहार बोर्ड में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंटर परीक्षा के महज 25 दिनों के अंदर बिहार बोर्ड ने ऐसा किया है। यह भी एक रिकॉर्ड है।01:28 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board 12th Result 2026: रिजल्ट जारी करने बिहार बोर्ड दफ्तर पहुंचे शिक्षा मंत्री
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दफ्तर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में वह बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के साथ मिलकर रिजल्ट जारी करेंगे।01:22 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board 12th Result 2026: 12वीं का रिजल्ट आने में कुछ ही समय शेष
अब रिजल्ट जारी होने में कुछ ही समय बचा है, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह पहले से अपनी जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर आदि तैयार रखें, ताकि परिणाम देखने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस पेज पर मिलेगा...
विज्ञापन
विज्ञापन
12:59 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board 12th Result 2026: पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी
पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो लड़कियों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और टॉपर्स लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखा है। साल 2025 के रिजल्ट में भी तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी (वैशाली) और शाकिब शाह (बक्सर) ने 94.6% अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया था। वहीं साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स में रोशनी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया था।इस लिंक पर क्लिक करके आप देख सकते हैं अपना रिजल्ट
12:23 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board 12th Result 2026: सरल तरीके से यहां चेक करें परिणाम
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आज डेढ़ बजे जारी करने का समय रखा गया है। परीक्षा परिणाम देखने के लिए आप अमर उजाला पर रजिस्टर कर लें तो बगैर किसी परेशानी के परिणाम देख सकेंगे। परिणाम देखने की पूरी प्रकिया समझने के लिए यहां क्लिक करें।
12:16 PM, 23-Mar-2026
Bihar Board Result 2026: इंटर का रिजल्ट अब जारी होगा, मैट्रिक का भी जल्द
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का इंटर परीक्षा परिणाम डेढ़ बजे जारी किया जाना है। हर साल मार्च में 20 से 27 मार्च के बीच इंटर परिणाम जारी किया जाता रहा है। इस बार 23 मार्च को परिणाम जारी हो रहा है। इसके बाद मैट्रिक परीक्षा के टॉपर्स का वेरीफिकेशन शुरू होगा। मैट्रिक परीक्षा का परिणाम भी इसी महीने आना है। रामनवमी तक मैट्रिक परीक्षा परिणाम भी आ जाएगा।
11:42 AM, 23-Mar-2026
Bihar Board Result 2026: परेशानी से बचने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें
बिहार बोर्ड की अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होता है, लेकिन सर्वर पर लोड के कारण कई बार परेशानी होती है। इस परेशानी से बचने के लिए आप अमर उजाला के लिंक से इंटर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम डेढ़ बजे के करीब शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के हाथों जारी होगा। इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर मौजूद रहेंगे। रिजल्ट जारी होते ही यहां परिणाम दिख जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन