Bareilly: कार से आए चोर, पॉश कॉलोनी से कारोबारी की क्रेटा गाड़ी चुरा ले गए; सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद
बरेली की पॉश कॉलोनी रामपुर गार्डन से कारोबारी की क्रेटा कार चोरी कर ली गई। रविवार रात कार से आए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
विस्तार
बरेली शहर की पॉश कॉलोनी रामपुर गार्डन से कार चोरी का मामला सामने आया है। कॉलोनी निवासी कारोबारी रवि खंडेलवाल के बेटे अर्जुन खंडेलवाल की क्रेटा कार रविवार रात के अंतिम पहर में चोरी कर ली गई। एक क्रेटा कार से आए चोर उनकी क्रेटा चोरी कर ले गए। चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसका फुटेज वायरल हो रहा है।
कार का शीशा तोड़कर अंदर घुसा था चोर
फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोरों ने कार के बराबर में अपनी कार लगाई और उनकी कार का शीशा तोड़ लिया। एक चोर उनकी कार में घुसा और उनकी क्रेटा कार चोरी कर ली। चोरी इतनी सफाई से की गई कि किसी को भनक नहीं लगी। सोमवार सुबह कारोबारी जब घर से बाहर निकले तो कार नहीं दिखी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से घटना की शिकायत की है। इससे तीन दिन पहले भी चोरों ने रामपुर गार्डन निवासी एक और कारोबारी की क्रेटा कार चोरी करने की कोशिश की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.