{"_id":"69c0cbb4ec716f4f9c0297d7","slug":"three-accused-arrested-in-a-case-of-trafficking-protected-animals-in-bareilly-2026-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, गोली लगने से तीनों घायल, बोले- साहब गलती हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, गोली लगने से तीनों घायल, बोले- साहब गलती हो गई
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:42 AM IST
विज्ञापन
सार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी घायल हुआ है।
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी
- फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के दौरान पशु तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस एवं संरक्षित पशु को काटने के उपकरण बरामद हुए हैं। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव फरीदापुर चौधरी के समीप नाले में प्लास्टिक के बोरे में संरक्षित पशुओं के अवशेष बरामद हुए थे। इस प्रकरण में इज्जतनगर थाने में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया था।
Trending Videos
सीओ तृतीय के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम सोमवार तड़के चेकिंग कर रही थी। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के निकट स्थित मैदान पास बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया गया, जिससे सिपाही राहुल कुमार घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान का वीडियो जारी किया है, जिसमें तीनों आरोपी रोते दिख रहे हैं। कह रहे हैं कि साहब गलती हो गई। अब कभी गलत काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: दो चौकी प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी ने इस मामले में की बड़ी कार्रवाई
ये आरोपी पकड़े गए
- असलम निवासी फरीदापुर चौधरी,थाना इज्जतनगर
- जीशान निवासी फरीदापुर चौधरी, थाना इज्जतनगर
- नासिर निवासी परतापुर चौधरी, थाना इज्जतनगर