सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Class 5 and 8 examinations scheduled for March 24 have been postponed

Bareilly News: कक्षा पांच और आठ की 24 मार्च को होने वाली परीक्षाएं स्थगित, अब इस तारीख को कराई जाएंगी

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 23 Mar 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने 24 मार्च को होने वाली कक्षा पांच और आठ की परीक्षाओं को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। इन परीक्षाओं के लिए नई तारीख घोषित की गई है। 

Class 5 and 8 examinations scheduled for March 24 have been postponed
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं में शासन ने बदलाव किया है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) की ओर से जारी ताजा आदेश के अनुसार, आगामी 24 मार्च को होने वाली कक्षा पांच और आठ की परीक्षाओं को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। विभाग ने अब इन विषयों की परीक्षा के लिए 28 मार्च की नई तिथि निर्धारित की है।

Trending Videos


शिक्षा निदेशक के जारी पत्र के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के तहत 24 मार्च को कक्षा पांच के गणित एवं सामाजिक विषय तथा कक्षा आठ के गणित एवं विज्ञान विषय की परीक्षा होनी थी। अब यह परीक्षाएं 28 मार्च 2026 को आयोजित की जाएंगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा संपन्न होने के बाद मूल्यांकन कार्य कराया जाएगा और छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल उनके अभिभावकों की उपस्थिति में ही घोषित करना सुनिश्चित करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए शेड्यूल के अनुसार तैयारियां शुरू 
इस बदलाव के बाद विभाग ने स्थानीय स्तर पर सभी तैयारियों को नए शेड्यूल के अनुसार दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। शासन ने यह भी साफ किया है कि इस बदलाव के अलावा परीक्षा से संबंधित शेष अन्य सभी निर्देश और व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी। बरेली की बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि परीक्षाओं की तिथि में हुए इस अचानक बदलाव की सूचना स्कूल संचालकों और शिक्षकों के माध्यम से छात्र-छात्राओं तक पहुंचाई जा रही है ताकि समय रहते सभी परीक्षार्थी नई तिथि के अनुसार स्कूल पहुंच सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed